नो प्लास्टिक डे पर नवदिशा ने पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त समाज के लिए जागरूकता अभियान चलाया।
नो प्लास्टिक डे पर नवदिशा की पहल, बांटे कपड़े के बैग
लखीमपुर खीरी। नो प्लास्टिक डे पर नवदिशा ने पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त समाज के लिए जागरूकता अभियान चलाया।
राम नारायण शिक्षा निकेतन में विद्यार्थियों के साथ रैली निकाली गई, जिसमें बच्चों ने पॉलीथिन छोड़कर कपड़े के थैले अपनाने का संदेश दिया। इसके बाद शिक्षकों, स्टाफ, सनातन धर्म विद्या मंदिर के शिक्षकों, सार्वजनिक स्थानों, घरों और सब्जी मंडी में नवदिशा की ब्रांडिंग वाले कपड़े के बैग बांटे गए।
नवदिशा अध्यक्ष नीतू अग्रवाल ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ समाज बनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही।
अभियान में अंशुल, कनक ,सारिका, प्रीति एवं रत्ना का सहयोग रहा। सारिका द्वारा तैयार कराए गए बैग विशेष आकर्षण रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें