वृद्धाश्रम में इनरव्हील क्लब नवदिशा की 'आम पार्टी', वृद्धजनों संग बांटी खुशियां

 वृद्धाश्रम में इनरव्हील क्लब नवदिशा की 'आम पार्टी', वृद्धजनों संग बांटी खुशियां




लखीमपुर खीरी। सेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए इनरव्हील क्लब नवदिशा ने स्थानीय वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के बीच 'आम पार्टी' का आयोजन किया। इस दौरान क्लब की सदस्यों ने वृद्धजनों को आम, बिस्किट एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की तथा उनके साथ समय बिताकर आत्मीयता का संदेश दिया।

आयोजन के दौरान वृद्धजनों ने सदस्यों के साथ आम का आनंद लिया। स्नेह और अपनत्व से भरे इस कार्यक्रम ने वृद्धाश्रम में खुशी का माहौल बना दिया। वृद्धजनों के खिलते चेहरों और उनके आशीर्वाद ने कार्यक्रम को भावुक एवं यादगार बना दिया। क्लब का सेवा मंत्र "सेवा परमो धर्मः" इस अवसर पर साकार होता दिखाई दिया।

 कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने वृद्धाश्रम के प्रबंधक एवं समस्त स्टाफ का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर गौरी गुप्ता, कनक बरनवाल,सारिका गुप्ता,नीतू अग्रवाल सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी