विश्व जनसंख्या दिवस पर नवदिशा की पहल, ग्रामीण महिलाओं को परिवार नियोजन का दिया संदेश

 विश्व जनसंख्या दिवस पर नवदिशा की पहल, ग्रामीण महिलाओं को परिवार नियोजन का दिया संदेश




लखीमपुर खीरी। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब नवदिशा द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में जनसंख्या नियंत्रण एवं महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में शहर की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता ने ग्रामीण महिलाओं को बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभाव, परिवार नियोजन के महत्व तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति विस्तार से जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने खुलकर अपने प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. श्वेता ने सरल एवं वैज्ञानिक ढंग से उत्तर दिया। उन्होंने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार और समाज की साझा जिम्मेदारी है। जागरूकता और सही जानकारी से ही स्वस्थ, समृद्ध एवं विकसित समाज का निर्माण संभव है।

क्लब की अध्यक्षा नीतू अग्रवाल ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश के संसाधनों पर निरंतर दबाव बढ़ा रही है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह परिवार नियोजन एवं जनसंख्या संतुलन के प्रति जागरूक होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। सचिव कनक बरनवाल ने डॉ. श्वेता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम हैं।

इस अवसर पर सारिका गुप्ता, रचना ,नेहा, कनक ,गुंजन सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी