गाजियाबाद: छात्रा के साथ कथित मारपीट का आरोप, अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से की कार्रवाई की मांग

गाजियाबाद: छात्रा के साथ कथित मारपीट का आरोप, अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से की कार्रवाई की मांग


*गाजियाबाद*


*गाजियाबाद। सेकंड पटेल नगर स्थित चौधरी छबील दास पब्लिक स्कूल के एक शिक्षक* *पुष्पेंद्र पर कक्षा 8-सी की छात्रा यशिका शर्मा के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।*

*परिजनों के अनुसार, शिक्षक ने कक्षा के दौरान छात्रा के सिर पर जोर से किताब मार दी, जिससे उसे चक्कर आने लगे। आरोप है* *कि स्कूल से घर लौटने पर छात्रा काफी घबराई हुई थी और रोते हुए उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई।*

*परिजनों का कहना है कि यशिका शर्मा बचपन से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही है। उसकी स्कूल में उपस्थिति* *भी स्वास्थ्य कारणों से कम रहती है तथा उसके दो ऑपरेशन भी हो चुके हैं। ऐसे में इस तरह की घटना ने परिवार* *की चिंता और बढ़ा दी है*

*अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन और प्रधानाचार्य से मांग की है* *कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी छात्र या* *छात्रा के साथ ऐसी घटना दोबारा न हो। उनका कहना है कि बच्चों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा देने की जिम्मेदारी* *विद्यालय की है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी