पत्रकार प्रभात के साथ हो रही है गुंडागर्दी चौकी चार्ज के फोन करने पर भी नहीं आया रंगदारी मांगने वाला

पत्रकार प्रभात के साथ हो रही है गुंडागर्दी चौकी चार्ज के फोन करने पर भी नहीं आया रंगदारी मांगने वाला



पत्रकार प्रभात ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की वह रंजीतपुर चिलबिला थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ के निवासी है। प्रतापगढ़ के रहने वाले कालीचरण सोनी सुत अज्ञात निवासी श्याम बिहारी गली. ठठेरी बाजार, चौक प्रतापगढ़ का निवासी है, वही पर बाटी चोखा का दुकान करता है। घटना दिनांक 15.07.2026 ई0 समय लगभग 06:30 शाम की है। उक्त कालीचरण सोनी चिलबिला चौराहे पर खडे होकर प्रार्थी को माँ-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा था। इसके पूर्व में भी ऐसा कृत्य कर चुका है। उनके मना करने पर आमादा फौजदारी पर उतारू हो जाता है। पत्रकार प्रभात से रंगदारी मु0 50,000/-रू0 की मांग करता है। रंगदारी न मिलने पर पत्रकार को आये दिन गाली गलौज जान से मारने की धमकी देते हुए कहता है कानून हमारा कुछ नहीं कर पायेगा। हमारी राजनीति में बहुत पकड़ है। पत्रकार प्रभात में प्रथम दृश्य सूचना देते हुए प्रशासन से आग्रह किया है कि अगर प्रार्थी के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी कालीचारण सोनी उपरोक्त की होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी