‘‘गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित हुआ गुरु दक्षिणा कार्यक्रम’’
‘‘गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित हुआ गुरु दक्षिणा कार्यक्रम’’
आज दिनांक 29 जुलाई 2026, दिन बुधवार को सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इण्टर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर-खीरी में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ‘गुरु दक्षिणा‘ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती विनीता त्रिपाठी जी, जिला कार्यवाहिका, राष्ट्र सेविका समिति ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि गुरु हमारा जीवन बनाते हैं, संवारते है एवं हमारे अन्दर के विकारों जैसे अज्ञानता, संशय आदि का अन्त कर हमारे अन्दर आत्मविश्वास और ज्ञान का प्रकाश उत्पन्न करते हैं। हमारे जीवन में माता-पिता हमें जन्म देते हैं, लेकिन सही और गलत का अंतर हमें सिर्फ एक गुरु ही सिखाता है। गुरु वह दीपक है जो खुद जलकर हमारे जीवन से अज्ञानता के अंधकार को मिटाता है और हमें ज्ञान के प्रकाश से भर देता है। *चाहे वह हमारे स्कूल के शिक्षक हों, हमारे माता-पिता हों या जीवन की राह दिखाने वाले मार्गदर्शक, वे सभी हमारे गुरु हैं।*
उन्होंने कहा कि हमने भगवा ध्वज को अपना गुरु माना क्योंकि यही भगवा ध्वज लेकर भगवान राम ने रावण का वध किया, महाभारत युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण की ध्वज पताका भगवा थी। विक्रमादित्य, चन्द्रगुप्त मौर्य ने भी भगवा ध्वज को ही आगे रखकर अखण्ड भारत का निर्माण किया। उन्होंने बताया कि हमने अपना गुरु भगवा ध्वज को माना है क्योंकि किसी मनुष्य अथवा देवता में तो विकार उत्पन्न हो सकता है किन्तु भगवा ध्वज में कोई विकार उत्पन्न नही हो सकता है। यह त्याग, बलिदान एवं वीरता का प्रतीक है।
वरिष्ठ समाजसेवी श्री राजेश दीक्षित जी ने कहा कि गुरु अपने शिष्यों के साथ कभी भी जाति, धर्म, ऊँच-नीच का भेदभाव नही करता है। सभी को समान शिक्षा देता है।
विद्यालय के प्रबन्धक श्री चन्द्र भूषण साहनी जी ने राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए एक सुन्दर गीत प्रस्तुत कर सभी को उत्साहित एवं देश सेवा के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य श्रीमती शिप्रा बाजपेई जी ने कहा कि हम जो भी कर्म करें उसमें भारत माता की सेवा का भाव हमेशा रहना चाहिए। गुरु सेवा एवं राष्ट्र सेवा का भाव हमेशा हमारे अन्दर रहना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक समिति की सम्मानित अध्यक्षा श्रीमती रश्मि बाजपेई, सदस्य श्रीमती ममता अग्रवाल, श्रीमती नूतन अग्रवाल, अभिभावकगण एवं समस्त आचार्य/आचार्याएँ उपस्थित रहीं।
देश के हर कोने की ख़बर, अब आपकी उँगलियों पर! 📲भारतवर्ष के सभी जिलों की मुख्य और सटीक खबरें सबसे पहले पाने के लिए आज ही हमें सब्सक्राइब और फॉलो करें।📰 उमा प्रकाश समाचार पत्र📞 संपर्क: 9670088800, 8418898241









टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें