दिवंगत कामरेड आर एन ठाकुर जी के स्मृति मे शोक-सभा का आयोजन किया गया ।
दिवंगत कामरेड आर एन ठाकुर जी के स्मृति मे शोक-सभा का आयोजन किया गया ।
*3 मिनट का मौन*
ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्पलाईज यूनियन के साथियों के द्वारा आज दिंनांक-06/07/2026 क़ो रक्सौल मे ऐक्टू ( AICCTU) के संस्थापक सदस्य कॉमरेड आर. एन. ठाकुर जी के निधन पर शोक सभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया । रक्सौल स्टेशन के पास रेलवे कर्मचारियों के द्वारा कामरेड आर• एन• ठाकुर जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि करने के बाद तीन मिनट का मौन रखा गया । ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के केंद्रीय संयुक्त सचिव कामरेड रत्नेश वर्मा के नेतृत्व मे रेलवे के सभी विभाग मे कर्मियों के द्वारा दो से तीन मिनट का मौन रखकर दिवंगत कामरेड क़ो श्रंद्धांजलि दि गयी। कामरेड रत्नेश वर्मा ने
अत्यंत दुखी और भारी मन से बताया कि हमारे मार्गदर्शक, जुझारू मजदूर नेता और ऐक्टू (AICCTU) के संस्थापक सदस्य सह बिहार राज्य महासचिव कॉमरेड आर. एन. ठाकुर जी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका निधन हमारे पूरे संगठन , मजदूर आंदोलन और वामपंथी चेतना के लिए एक अपूरणीय क्षति है। कॉमरेड आर. एन. ठाकुर जी ने अपना पूरा जीवन शोषितों, वंचितों और कामकाजी वर्ग के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। ऐक्टू AICCTU की स्थापना से लेकर उसे मज़दूरों की एक बुलंद आवाज़ बनाने में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है। उनका सरल जीवन, वैचारिक दृढ़ता और मज़दूर वर्ग के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगी। अपने महान नेता को सम्मानित करने और उनकी क्रांतिकारी विरासत को याद रखने के लिए ही आज ECREU के सभी कार्यालयो /कार्यस्थलों पर शोक सभा का आयोजन किया जा रहा है।
कामरेड रत्नेश वर्मा ने कहा की कॉ• आर• एन• ठाकुर जी सिर्फ एक नाम नहीं थे, वो मेहनतकशों की आवाज थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन मजदूरों, किसानों और शोषितों के हक के लिए संघर्ष में लगा दिया। लाल झंडे के निचे उन्होंने हमें सिखाया कि एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
उनका संघर्ष, उनकी सादगी और साथियों के प्रति उनका अपनापन हम हमेशा याद रखेंगे। वो बोलते थे तो लगता था जैसे हक की लड़ाई खुद बोल रही हो। उनका उठा हुआ मुट्ठी वाला हाथ आज भी हमें हिम्मत देता है।
आज उनका भौतिक शरीर हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके विचार, उनका संघर्ष और उनके दिए गए एक एक सबक हमारे साथ हमेशा रहेंगे।
आइए, हम सच्ची श्रद्धांजलि इसी तरह दें कि उनके अधूरे कामों को आगे बढ़ाएं। मजदूर एकता को मजबूत करें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहें।
*कॉ. आर. एन. ठाकुर अमर रहे!*
*कामरेड आर एक ठाकुर क़ो लाल सलाम!*
*2 मिनट का मौन*
सभा कार्यक्रम मे उपस्थित रेलवे कर्मचारियों मे श्री रत्नेश वर्मा, अंगद कुमार साह, अभिणित आनंद, विशुनदेव राउत, गोपाल कुमार, गगंनदेव कुमार, शत्रुध्न प्रसाद, अजीत कुमार, विजय कुमार, मोहित कुमार, आज़ाद कुमार, रौशन कुमार ,सीटू कुमार, संजय कुमार, रामजस पटेल,सूरज कुमार आदि प्रमुख थे।
रत्नेश वर्मा
*केंद्रीय संयुक्त सचिव*
ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन, हाजीपुर जोन ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें