धनतेरस से दीपावली तक 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं: सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता
धनतेरस से दीपावली तक 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं: सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता *जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चाक-चौबंद की गईं व्यवस्थाएं* *बर्न वार्ड, जीवनरक्षक दवाएं और एंबुलेंस सेवाएं पूरी तरह तैयार* लखीमपुर खीरी। दीपावली व धनतेरस के त्योहार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता के निर्देश पर जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे सक्रिय रखने के कड़े आदेश जारी किए गए हैं। त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति, सड़क हादसों अथवा आतिशबाजी व पटाखों से झुलसने की घटनाओं से निपटने के लिए अस्पतालों में विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों में इमरजेंसी वार्ड पूरी तरह से सक्रिय रहें। वहां ऑक्सीजन, मॉनिटर, ड्रिप, बर्न केयर से जुड़ी आवश्यक दवाएं और अन्य जरूरी उपकरण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जाएं। डॉक्टरों, फार्मासिस्टों, स्टाफ नर्सों, वार्ड ब्वॉय और सफ...