संदेश

सितंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सीतापुर मार्ग दधीच महन्त की पुलिया मिश्रिख के पास रोड मे बहुत बडे-बडे गड्ढे हो जाने से छोटे बडे बाहनो को निकलना बहुत मुश्किल हो गया है

चित्र
सीतापुर मार्ग दधीच महन्त की पुलिया मिश्रिख के पास रोड मे बहुत बडे-बडे गड्ढे हो जाने से छोटे बडे बाहनो को निकलना बहुत मुश्किल हो गया है सूत्रों के अनुसार जनता का यह कहना है जिम्मेदार लोग कान मे तेल डाले कुम्भकर्ण की नीद सो रहे हैं अगर किसी दिन कोई अनहोनी हो गई तब जिम्मेदारों की नीद खुल जायेगी  राहगीरों का कहना है कि हरदोई सीतापुर मार्ग मिश्रित महन्त पुलिया के पास रोड गड्ढा मुक्त कराए जाए ताकि कोई हादसा न हो सके ,,,उमा प्रकाश समाचार पत्र से ब्यूरो चीफ  ओकांर त्रिपाठी मिश्रिख सीतापुर

01 अभियुक्त व बरामदगी 01 अदद देशी तमंचा नाजायज 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

चित्र
01 अभियुक्त व बरामदगी 01 अदद देशी तमंचा नाजायज 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 01 अभियुक्त व बरामदगी 01 अदद देशी तमंचा नाजायज 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर सम्बन्धित मु0अ0सं0 249/2026 अन्तर्गत धारा 25 (1-बी) आयुध अधि० पुलिस अधीक्षक जनपद सीतापुर द्वारा वांछित / वारण्टी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक m दक्षिणी सीतापुर के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी मिश्रित के कुशल निर्देशन मे थाना मिश्रित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 28.09.2026 को एक अभि० अक्कू पासी पुत्र स्व० कमलेश निवासी असरफनगर थाना मिश्रिख जनपद सीतापुर उम्र करीब 22 वर्ष जाति पासी को ग्राम असरफनगर में गिरफ्तार किया गया, उक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कराया जा रहा है। गिरफ्तार शुदा एक अभियुक्त का नाम व पता- अभियुक्त अक्कू पासी पुत्र स्व० कमलेश निवासी असरफनगर थाना मिश्रिख जनपद सीतापुर उम्र करीब 22 वर्ष जाति पासी संबधित अभियोग- मु0अ0सं0 249/2026 अन्तर्गत धारा 25 (1-बी) आयुध अधि० बी) आयुध अधि० गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम - 1.उ0नि0 शिवकुमार 2. का0 कमल सिंह 3. रि0का0 य...

*डीएम ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, दिए निर्देश*

चित्र
 *डीएम ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, दिए निर्देश* *स्वास्थ्य सेवाओं की रोजाना मॉनिटरिंग करें अधीक्षक, मरीजों से बेहतर व्यवहार के निर्देश* लखीमपुर खीरी, 29 सितंबर। जिले में स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय)/जिला पोषण समिति की बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी योजनाओं और प्रमुख संकेतकों की प्रगति की समीक्षा की गई। संचालन सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने किया। डीएम ने सभी अधीक्षकों को नेतृत्व की भूमिका निभाते हुए अपने-अपने ब्लॉक में स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और दैनिक मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएचसी-पीएचसी की व्यवस्थाएं बेहतर रहें और मरीजों व उनके तीमारदारों से चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करें। सभी पोर्टल पर डेटा फीडिंग समय से अपडेट रखने तथा संबंधित ऑपरेटरों का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। डीएम ने सभी एमओआईसी को चिकित्सालयों से संस्थागत प्रसव की सही एवं निय...

तीन दिन की प्रस्तावित बैंक हड़ताल टली, 28 सितंबर से बैंकिंग सेवाएं सामान्य

चित्र
तीन दिन की प्रस्तावित बैंक हड़ताल टली, 28 सितंबर से बैंकिंग सेवाएं सामान्य नई दिल्ली। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़ी यूनियनों की ओर से 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। 27 सितंबर की देर रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बैठक के बाद हड़ताल टालने का निर्णय लिया गया। बैठक में बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े कई लंबित मुद्दों पर आगे बातचीत जारी रखने पर सहमति बनी। सबसे प्रमुख मुद्दा सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और सभी शनिवार को बैंक अवकाश घोषित करने से जुड़ा है। इस मुद्दे पर IBA और UFBU की एक उच्चस्तरीय संयुक्त समिति गठित किए जाने की बात कही गई है, जो आगे इस विषय पर चर्चा करेगी। इसके अलावा स्केल-IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए लागू परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना में बदलाव के मुद्दे पर भी सरकार के साथ बातचीत आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है। वहीं, 8 मार्च 2024 के समझौते से जुड़े कुछ लंबित मुद्दों के समाधान की दिशा में भी जल्द कार्रवाई किए जाने की बात सा...

बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार के विरोध में काला फीता लगाये एवं काले कपड़े पहन कर बैंक कार्य किया-कल से होगी तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल

चित्र
बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार के विरोध में काला फीता लगाये एवं काले कपड़े पहन कर बैंक कार्य किया-कल से होगी तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल ========================= लखनऊ। केंद्र सरकार बैंक कर्मियों की 5 दिवसीय बैंकिंग, भेदभाव रहित पी एल आई योजना की समाप्ति व लंबित मांगों को पूरा करने के बजाए उन्हें डराने व धमकाने का प्रयास कर रही है, वे अपनी मांगों के पूरा होने तक संघर्ष करने को अडिग हैं। *आज केंद्र सरकार के विरोध में बैंक कर्मियों ने काला फीता लगाये हुये काले कपड़े पहनकर काले दिवस के रूप में बैंक कार्य किया* एनसीबीई के प्रदेश महामंत्री कामरेड दिनेश कुमार सिंह ने बताया रिजर्व बैंक के अनुमोदन पर *आईबीए ने रविवार 27 सितम्बर को कार्य दिवस घोषित किया था, जिसका यूनाइटेड फोरम ने विरोध किया कि बैंकों के द्विपक्षीय समझौतानुसार अवकाशी दिन रविवार को कार्य दिवस नहीं बनाया जा सकता।* लेकिन रिजर्व बैंक *आपातकालीन परिस्थितियों* में रविवार व घोषित छुट्टियों में बैंक खोल सकता है। उस दिन *कार्यालय आदेश कर बुलाए गये कर्मचारियों को 200% की दर से ओवरटाइम का भुगतान करना होगा तथा अधिकारियों को अवकाश या डि...

जनपद लखनऊ में अब तक एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 38 रोगी अस्पताल में भर्ती चुके है, जिनमें से 37 व्यक्ति स्वस्थ होने के उपरान्त अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है।

चित्र
जनपद लखनऊ में अब तक एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 38 रोगी अस्पताल में भर्ती चुके है, जिनमें से 37 व्यक्ति स्वस्थ होने के उपरान्त अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है ।  आज दिनांक 27.09.2026 को जनपद लखनऊ में एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 01नये रोगी पाये गये। जिसमें 01 रोगी होम आइसोलेशन में है। जनपद में एक्टिव केसो की संख्या 27 है।   चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार, तेज बुखार के साथ सीने में दर्द, बेहोशी, रक्तचाप कम होना, सांस फूलना, नाखूनों का नीला पड़ना या बलगम में खून आने जैसे गंभीर लक्षण दिखाई देने पर मरीज को गंभीर श्रेणी में रखते हुए रियल टाइम आरटी-पीसीआर (Real-Time RT-PCR) जांच कराई जानी चाहिए। आवश्यकतानुसार मरीज को तत्काल अस्पताल में भर्ती कर उपचार सुनिश्चित किया जाना चाहिए। वहीं, बुखार, जुकाम, गले में खराश, खांसी या फ्लू जैसे सामान्य लक्षण होने पर मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परामर्श लेने और आवश्यक उपचार कराने की सलाह दी गई है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिन म...

लखीमपुर खीरी में 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था हुई ध्वस्त

चित्र
 लखीमपुर खीरी में बीते 48 दिनों से हो रही वर्षा के कारण बिजली व्यवस्था हो गई है ध्वस्त आज सुबह से बिजली न आने के कारण जनता के घरों में ना पानी है और ना ही बिजली भी है इनवर्टर लोगों के घरों के बैठ गए हैं उसके बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी सदैव लखीमपुर खीरी को नंबर वन होने का जो दावा करते हैं वह धूमिल होता नजर आ रहा है आंधी और तूफान के मध्य कोई भी बिजली कर्मी निकलने को तैयार नहीं है सूत्रों के अनुसार जनता का यह कहना है यहां पर बिजली विभाग के कुछ अधिकारियों और ज्यादातर कार्य कर रहे कर्मचारियों का यही हाल है

जेसी विश्वास सेठ होंगे जेसीआई लखीमपुर खीरी के आगामी अध्यक्ष और समीक्षा टण्डन संभालेंगी महिला विंग कमान...

चित्र
जेसी विश्वास सेठ होंगे जेसीआई लखीमपुर खीरी के आगामी अध्यक्ष और समीक्षा टण्डन संभालेंगी महिला विंग कमान.. . लखीमपुर, अन्तर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व विकास एवं समाजसेवी संगठन जेसीआई की लखीमपुर शाखा के आगामी सत्र 2027 हेतु विश्वास सेठ को अध्यक्ष, ऋतिक साहू को सचिव, अर्चित महेंद्र को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी क्रम में आलोक शुक्ला, सुमित शर्मा और असद हुसैन उपाध्यक्ष तथा लव पुरी सहसचिव और डॉ०अंजित सिंह व देव ऋषि नागर आयोगाध्यक्ष चुने गये। जेसीरेट विंग (महिला शाखा) हेतु समीक्षा टण्डन चेयरपर्सन चुनी गयीं और नैना मेहरोत्रा उप चेयरपर्सन, पूजा सचदेवा सचिव व शालिनी महेन्द्र कोषाध्यक्ष बनी। कई चरणों में सम्पन्न हुई चुनाव प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी की भूमिका पूर्वाध्यक्ष शुभम टण्डन द्वारा निभाई गई जबकि चुनाव सचिव सौरभ वर्मा रहे। सभी पूर्वाध्यक्षों को चुनाव समिति में शामिल किया गया था। संस्था के नियमानुसार चयनित पदाधिकारी 1जनवरी से अपना कार्यकाल प्रारम्भ करेंगे। वर्तमान अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने आगामी वर्ष के अध्यक्ष विश्वास सेठ को पद की शपथ दिलाई। ज्ञातव्य है कि 52वर्षों का स्वर्णिम अतीत संजोये जेसीआई लखीम...

जेसीआई लखीमपुर ने मनाया अपना 52वां स्थापना दिवस... लखीमपुर,

चित्र
जेसीआई लखीमपुर ने मनाया अपना 52वां स्थापना दिवस... लखीमपुर, चिरपरिचित समाजसेवी एवं व्यक्तित्व विकास संगठन जेसीआई लखीमपुर खीरी ने अपना 52वां स्थापना दिवस समारोह होटल एलीट इन के सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया। संस्थाध्यक्ष सचिन अग्रवाल के नेतृत्व, रजत अग्रवाल के निर्देशन एवं मीता गर्ग के कुशल मार्गदर्शन व संचालन में आयोजित यह कार्यक्रम अपनी अनूठी मिसाल छोड़ गया। इस अवसर पर सभी पूर्वाध्यक्षों का ढ़ोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया, उन्हें साफा बांध कर व मोतियों की माला पहनाकर अनूठे अंदाज में कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश कराया गया जो अविस्मरणीय रहा। संस्थापक सदस्य केवल कृष्ण व अशोक गुप्ता से लेकर निवर्तमान अध्यक्ष शुभम टण्डन तक ने इसमें सहभागिता की। पूर्वाध्यक्षों के संस्था उत्थान के प्रति व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया और उन्हें स्मृति प्रतीक भेंट किये गये। पूर्वाध्यक्ष गणों ने भी बड़े उत्साह के साथ अपना उद्बोधन दिया। 52वर्षों का स्वर्णिम सफर किसी संस्था के आपसी प्रेम और विश्वास का परिचायक होती है, इस भव्य कार्यक्रम ने यह चरित्रार्थ किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सचिव अग्रवाल, केवल कृष...

दो तमंचे लेकर चिल्ड्रेन्स एकेडमी में घुसा हत्या आरोपी युवक, महिला टीचर की हत्या कर खुद को मारी गोली, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल !!

चित्र
दो तमंचे लेकर चिल्ड्रेन्स एकेडमी में घुसा हत्या आरोपी युवक, महिला टीचर की हत्या कर खुद को मारी गोली, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल !!  लखीमपुर खीरी, शहर के प्रतिष्ठित स्कूल चिल्ड्रन्स एकेडमी शाहपुरा कोठी में सोमवार की सुबह एक युवक दो तमंचे लेकर घुस गया। आरोपी टीचर को स्कूल के फर्स्ट फ्लोर पर ले गया और क्लास रूम के सामने तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। फिर आरोपी ने एक गोली अपनी कनपटी पर मार ली। जिससे उसकी भी मौत हो गई। घटना के समय बच्चे क्लास रूम में मौजूद थे। वह डर और दहशत से चिल्लाने लगे। गनीमत रही कि घटना में और किसी को चोट नहीं आई है।  युवक की पहचान सऊद अंसारी निवासी नौरंगाबाद व टीचर की पहचान निशात निवासी हिदायतनगर के रूप में हुई। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है। इस घटना से बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए है। कोई युवक तमंचे लेकर कैसे स्कूल में घुस गया और दहशत फैला दी।

चिल्ड्रेन्स एकेडमी आत्महत्या से पहले युवक ने लगाया व्हाट्सएप स्टेटस...

चित्र
 चिल्ड्रेन्स एकेडमी आत्महत्या से पहले युवक ने लगाया व्हाट्सएप स्टेटस...

चिल्ड्रन एकेडमी घटना के संबंध में दो लोगों की मौत के मामले में बच्चों की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लग गया है साथ में स्कूल प्रशासन भी सवाल के घेरे में है जनता कर रही है सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल ?

चित्र
चिल्ड्रन एकेडमी घटना के संबंध में दो लोगों की मौत के मामले में बच्चों की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लग गया है साथ में स्कूल प्रशासन भी सवाल के घेरे में है जनता कर रही है सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल ? जहां स्कूल में परिजनों तक को पूरी जांच-पड़ताल के बिना प्रवेश नहीं दिया जाता, वहीं विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार घटना में शामिल युवक का पहले भी स्कूल परिसर में आना-जाना रहा था, ऐसे में सवाल है कि वह किस संबंध से स्कूल आता-जाता था और उसे पहले प्रवेश कैसे मिलता रहा घटना वाले दिन भी वह स्कूल के अंदर पहुंच गया और उसे प्रवेश के दौरान क्यों नहीं रोका गया, यह सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा अहम जांच बिंदु है? आखिर गेट के पास खड़े सुरक्षा कर्मी क्या कर रहे थे , क्या स्कूल आशिकी का अड्डा बन गया था कि जिसे चाहे वह आए और जिसे चाहे मिले, सूत्रों के अनुसार ऐसे स्कूल पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए और संभव हो तो उनका लाइसेंस भी कैंसल होना चाहिए

5 दिवसीय बैंकिंग हेतु वार रूम का गठन कर बैंककर्मियों ने चलाया एक्स (ट्विटर) अभियान

चित्र
*यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस* (लखनऊ जिला इकाई) ============================= 5 दिवसीय बैंकिंग हेतु वार रूम का गठन कर बैंककर्मियों ने चलाया एक्स (ट्विटर) अभियान *एक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड करती रही 5 दिवसीय बैंकिंग की मांग* ============================= लखनऊ। 5 दिवसीय बैंकिंग और लंबित मुद्दों के त्वरित निस्तारण हेतु सार्वजनिक क्षेत्र के लाखों बैंककर्मियों ने केंद्र सरकार के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस के निर्देश पर आज *एक्स (ट्विटर) पर देशव्यापी अभियान* छेड़ा, जो पूरे दिन *नंबर एक पर ट्रेंड करता रहा*। यह जानकारी फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने दी। इसी क्रम में आज लखनऊ में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों ने ऑल इंडिया बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिसर्स एसोसिएशन के इंदिरा नगर स्थित कार्यालय में *कॉमरेड संदीप सिंह* के नेतृत्व में *वार रूम* का गठन करके अभियान चलाया। जिसमें काम. करुणेश शुक्ला, एस के संगतानी, आकाश शर्मा, आनंद प्रताप सिंह, वी के श्रीवास्तव, अनिल कुमार, उमेश चंद्रा, अमित सिंह, अंकुर अग्रवाल, सुमन सरकार, के एम श्रीवास्तव, सत्यम बाजपेई, कृष्ण कुमार पांडेय, गौरव आदि बै...

लखीमपुर खीरी परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव आज पहुंचेंगे लखीमपुर

चित्र
 लखीमपुर खीरी परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव आज पहुंचेंगे लखीमपुर कारगिल युद्ध के टाइगर हिल के वीर योद्धा एवं परमवीर चक्र विजेता मानद कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव 19 सितंबर को लखीमपुर पहुंचेंगे। वह काशीनगर में आयोजित श्री राधाष्टमी उत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम शाम 7 बजे शुभम मिश्रा ‘राधे’ के निज आवास पर आयोजित होगा। परमवीर चक्र विजेता के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह है। युवाओं के लिए उनका शौर्य और देशसेवा का अनुभव प्रेरणादायी रहेगा।

लखीमपुर-खीरी में बेटी दिवस के अवसर पर बेटियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भोलेबाबा माता रानी की दया से “एक शाम बेटियों के नाम” कवि सम्मेलन एवं बेटियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा।

चित्र
लखीमपुर-खीरी में बेटी दिवस के अवसर पर बेटियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भोलेबाबा माता रानी की दया से “एक शाम बेटियों के नाम” कवि सम्मेलन एवं बेटियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में साहित्य और काव्य जगत से जुड़े कई कवि एवं कवयित्रियां अपनी प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही बेटियों के सम्मान और उनके उत्साहवर्धन के लिए विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। पोस्टर के मुताबिक कार्यक्रम 27 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे से विलॉबी मेमोरियल मैदान, लखीमपुर-खीरी में आयोजित होगा। कार्यक्रम के आयोजक भोलेबाबा माता रानी हैं, जबकि इसकी व्यवस्था समस्त कविता प्रेमी लखीमपुर-खीरी द्वारा की जा रही है। कार्यक्रम में नवल सुमन, उत्कर्ष उत्तम समेत कई कवि-कवयित्रियां अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। आयोजन को लेकर कविता प्रेमियों और शहरवासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के षष्ठम दिवस थिरकते कदमों से झंकृत हुयी महफ़िल...

चित्र
जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के षष्ठम दिवस थिरकते कदमों से झंकृत हुयी महफ़िल... लखीमपुर, जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा आयोजित जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के छठवें दिन एकल नृत्य प्रतियोगिता झंकार "डांस दिल से" आयोजित हुयी। चार समूहों में आयोजित इस प्रतियोगिता में 160 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सर्वप्रथम दिन में इस प्रतियोगिता का आडीशन राउंड हुआ जिसमें 47 प्रतिभागी फाइनल मुकाबले के लिए चयनित हुये। आडीशन में चयनित प्रतिभागियों का फाइनल मुकाबला देर रात तक चलता रहा। फाइनल मुकाबले में निर्णायक की भूमिका मुद्रिका मिश्रा, आरती श्रीवास्तव व आकांक्षा त्रिपाठी द्वारा निभाई गयी, जबकि आडीशन चक्र में यह कार्य पूर्णिमा इन्द्र, वेदांशी श्रीवास्तव, व ऐश्वर्या सक्सेना द्वारा निभाया गया। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर विधायक मा०योगेश वर्मा व मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम के प्रायोजक ब्रेड एण्ड बास्केट के संचालक विक्रम सचदेवा शामिल हुये। संचालन संस्था के पूर्वाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी आर्येन्द्र पाल सिंह द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम अर्चित महेंद्र व अंकित मित्तल के निर्देशन एवं कुलदीप गुप...

पुलिस वालों के विषय में कहावत है यह किसी के नहीं होते(सूत्रों के अनुसार)इसी घटनाक्रम में यूपी के सीतापुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हिरासत से दुखी होकर उत्तर प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर 'गुरु' कोतवाली में पुलिस के रवैये को देख वाकई में भावुक होकर रो पड़े थे।

चित्र
 यूपी के सीतापुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हिरासत से दुखी होकर उत्तर प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर 'गुरु' कोतवाली में पुलिस के रवैये को देख वाकई में भावुक होकर रो पड़े थे। यह घटना उत्तर प्रदेश की राजनीति में प्रशासनिक हावी होने और जनप्रतिनिधियों की अनसुनी किए जाने के एक बड़े उदाहरण के रूप में सामने आई।  घटना की पूरी कहानी (क्या हुआ था?)कार्यकर्ताओं की हिरासत: सीतापुर में प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे एक अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो कार्यकर्ताओं (मिश्रा जी और गुप्ता जी) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।मंत्री जी की सिफारिश: जब मंत्री राकेश राठौर गुरु को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने कार्यकर्ताओं को छुड़ाने के लिए स्थानीय कोतवाल और फिर जिले के पुलिस कप्तान (SP) को फोन मिलाया।अधिकारियों का टालमटोल: पुलिस के आला अधिकारी पूरे दिन मंत्री जी को यह कहकर टरकाते रहे कि "छोड़ रहे हैं, छोड़ रहे हैं," लेकिन देर रात तक कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं किया गया।कोतवाली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: जब फोन पर बात नहीं बनी, तो मंत्री जी खुद अपने समर्थ...

रक्सौल मे हुआ ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन का ब्लैक डे कार्यक्रम

चित्र
रक्सौल मे हुआ ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन का  ब्लैक डे कार्यक्रम । *NPS/UPS  कर्मचारी हित मे नहीं । केवल  OPS हीं मंजूर । ----------------------           रत्नेश वर्मा* *पुरे देश में सभी के लिए एक समान पेंशन ब्यवस्था लागु हो ।* --------------------- *ECREU  ई• सी• आर• ई• यू•* *आज दिनांक-01/09/2026 दिन मंगलवार को स्थानीय रक्सौल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे कर्मचारियों के बीच NPS / UPS के विरोध स्वरुप ब्लैक डे ( काला दिवस ) मनाया गया।NMOPS द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के समर्थन में ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांईज  यूनियन के द्वारा पुरे पूर्व मध्य रेलवे जोन में आज एक सितम्बर क़ो काला दिवस मनाया जा रहा है। ई• सी• आर• ई• यू• यूनियन के केंद्रीय ( जोनल )संयुक्त महासचिव श्री रत्नेश वर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत रेलवे के सभी विभाग में अलग अलग से जाकर रेलकर्मीगण क़ो NPS / UPS के विरोध में ब्लैक डे का बैच लगाकर किया गया। ब्लैक डे कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए खूब नारेवाजी की गयी। पूर्व म...

राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र लखीमपुर खीरी द्वारा मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना अंतर्गत दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का आयोजन 29.8.2026 से 30 8.2026 तक किया गया

चित्र
 दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण संपन्न लखीमपुर खीरी। राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र लखीमपुर खीरी द्वारा मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना अंतर्गत दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का आयोजन 29.8.2026 से 30 8.2026 तक किया गया   इस कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री आनंद वर्मा जी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुमारी नेहा वर्मा अचार,मुरब्बा ,जेली,केचप आदि की इकाई स्थापित करने पर जोर दिया श्री राम जी वर्मा पूर्व प्रभारी ने चिप्स मैगी नूडल्स के उत्पाद तैयार कर मार्केट में लाभ कमाया जा सकता है श्री शिवकुमार पिप्पल डीआरपी एवं श्री पियूष सिंह डीआरपी द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना   के द्वारा किन-किन पदार्थ की इकाई स्थापित की जा सकती है एवं 35% अधिकतम 10 लख रुपए अनुदान विभाग द्वारा दिए जाने की बात केंद्र प्रभारी श्री राजेश कुमार पिप्पल द्वारा मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार की रूपरेखा बताते हुए इस योजना में 50% अधिकतम 1 लाख रुपए अनुदान...

5 दिवसीय बैंकिंग और भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने हेतु देश भर के लाखों बैंककर्मियों ने आज देशव्यापी *एक्स (ट्विटर) पर अभियान* चलाया, जो पूरे दिन *नंबर एक पर ट्रेंड करता रहा*। यह जानकारी फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने दी।

चित्र
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस* (लखनऊ जिला इकाई) *===============================* एक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड करती रही 5 दिवसीय बैंकिंग की मांग वार रूम का गठन कर बैंककर्मियों ने चलाया एक्स (ट्विटर) अभियान *===============================* लखनऊ। 5 दिवसीय बैंकिंग और भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने हेतु देश भर के लाखों बैंककर्मियों ने आज देशव्यापी *एक्स (ट्विटर) पर अभियान* चलाया, जो पूरे दिन *नंबर एक पर ट्रेंड करता रहा*। यह जानकारी फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने दी। इसी क्रम में आज लखनऊ में  यू.पी. बैंक एम्प्लॉईज यूनियन के बाल्मीकी मार्ग, लाल बाग स्थित कार्यालय में कॉम. एस.के. संगतानी के नेतृत्व में *वार रूम* का गठन करके अभियान चलाया गया,  जिसमें सर्वश्री राकेश पाण्डेय, अशोक अग्रवाल, सचिन केसरवानी, आकाश शर्मा, विभाकर कुशवाहा, शकील अहमद, वी.के. श्रीवास्तव, सचिन भटनागर, अंकुर अग्रवाल, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, दीपक चौरसिया आदि बैंक नेताओं तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता की। अनिल तिवारी मीडिया प्रभारी ने बताया यूनाइटेड फोरम द्वारा 3 सितंबर को *पोस्टर अभिय...