संदेश

चाणक्य स्मृति दिवस पर व्याख्यान एवं धार्मिक प्रश्नोत्तरी शासक बनाने वाला ब्राह्मण चाणक्य कहलाता है

चित्र
चाणक्य स्मृति दिवस पर व्याख्यान एवं धार्मिक प्रश्नोत्तरी शासक बनाने वाला ब्राह्मण चाणक्य कहलाता है रायपुर, प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं कार्यक्रम संयोजक अभिषेक त्रिपाठी ने बताया की चाणक्य स्मृति दिवस पर व्याख्यान एवं समाज को धर्मग्रन्थों की ओर अग्रसर करने, गौरवशाली महान संस्कृति और सनातन धर्म का बोध कराने वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा 11 जनवरी, 2023 शनिवार को वृंदावन हॉल, सिविल लाइन, रायपुर में शाम 4 से 8 बजे तक व्याख्यान व धार्मिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के सम्मानित अतिथिगण आचार्य डाॅ इन्दुभावानंद जी, छत्तीसगढ़ प्रमुख शंकराचार्य आश्रम, रायपुर, डाॅ हिमांशु द्विवेदी जी, प्रधान संपादक, आईएनएच, हरिभूमि, रायपुर, श्री प्रमोद दुबे जी, पूर्व महापौर एवं सभापति न.पा.नि. रायपुर, डाॅ सुधीर शर्मा जी, व्याख्याता एवं वरिष्ठ साहित्यकार, रायपुर एवं माननीय श्री अजय आर्या जी, व्याख्याता, वैदिक विद्वान एवं लेखक, दुर्ग थे. आदरणीय अतिथियों के द्वारा दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. अनिता राव ने गणेश वंदना एवं बबीता मिश्रा ने ओम ...

नववर्ष 2025: बुधवार से शुरू,बुधवार पर खत्म शताब्दी में तीसरी बार आया, ऐसा कैलेंडर

चित्र
नववर्ष 2025: बुधवार से शुरू,बुधवार पर खत्म शताब्दी में तीसरी बार आया, ऐसा कैलेंडर   नववर्ष 2025 का शुभारम्भ 'बुधवार' से प्रारंभ होकर 'बुधवार' के दिन ही खत्म हो रहा है। दिन और दिनांको के संयोग से बना ऐसा कैलेंडर 21वीं सदी तीसरी बार आया है। इससे पूर्व यही कैलेंडर इसी सदी में पहले भी दो बार 2003 एवं 2014 में आ चुका है। इस सदी में 2025 के कलेण्डर की पुनरावृत्ति का ऐसा संयोग कुल 11 बार आयेगा। सदी में इस कलेण्डर की पुनरावृत्ति का संयोग आगामी वर्षों 2031, 2042, 2053, 2059, 2070, 2081, 2087 तथा 2098 में भी आयेगा। विगत सदी में भी इस वर्ष के कलेण्डर की पुनरावृत्ति का ऐसा संयोग कुल 11 बार 1902, 1913, 1919, 1930, 1941, 1947, 1958, 1969, 1975,1986 एवं 1997 में भी आया था। कलेण्डरो की पुनरावृत्ति होना एक सामान्य गणितीय प्रकिया के अनुसार ही होती है। किसी कैलेंडर के दोहराने की प्रक्रिया एक सामान्य वर्ष के लिए एक ही शताब्दी में 11 या 6 वर्षों के बाद आती है। सामान्य वर्ष के कैलेंडर कुल सात प्रकार के होते हैं। लीप वर्ष के कैलेंडर भी कुल सात प्रकार के ही होते हैं। एक सामान्य वर्ष में 365 ...

डीएम-एसपी ने प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा में मत्था टेका, दी प्रकाश पर्व की बधाई

चित्र
डीएम-एसपी ने प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा में मत्था टेका, दी प्रकाश पर्व की बधाई लखीमपुर खीरी 06 जनवरी। सोमवार को श्री गुरूगोविन्द सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी गणेश प्रसाद साहा ने हाथीपुर स्थिति गुरूद्धारा श्री गुरू सिंह सभा पहुंचकर मत्था टेका और जिले की प्रगति, उन्नति एवं लोककल्याण के लिए अरदास की। इस दौरान उन्हें सरोपा भेंट किया गया।  इस मौके पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने गुरू गोविन्द सिंह जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएँ हमें जीवन में करुणा, विनम्रता और समरसता का संदेश देती हैं। उन्होनें कहा कि गुरू गोविन्द सिंह के त्याग बलिदान और देश के लिए समर्पण से प्रेरणा ले और उनके बताए रास्ते पर चले। सिख समाज वीरता और मेहनत का पर्याय है। उन्होनें देश को समृद्ध बनाने में बड़ा योगदान दिया है। डीएम ने सभी को प्रकाशपर्व की बधाई देते हुए कहा कि वाहेगुरु जी की कृपा से सभी जनपदवासियों के घरों में सुख एवं शांति बनी रहे। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह!  एसपी गणेश प्रसाद साहा ने कहा क...

धनगढ़ी (नेपाल) में लायन्स क्लब लखीमपुर उपकार के प्रतिनिधि मण्डल का हुआ भव्य स्वागत...

चित्र
धनगढ़ी (नेपाल) में लायन्स क्लब लखीमपुर उपकार के प्रतिनिधि मण्डल का हुआ भव्य स्वागत... अन्तर्राष्ट्रीय मैत्री विनिमय कार्यक्रम (क्लब ट्यूनिंग प्रोग्राम) के तहत लायन्स क्लब लखीमपुर उपकार का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नेपाल के धनगढ़ी पहुंचा। सीमा पर लायन्स क्लब आफ धनगढ़ी ग्रीन सिटी के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। उक्त कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन ट्यूनिंग प्रोग्राम आर्येन्द्र पाल सिंह व लायन्स उपकार के अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। धनगढ़ी के होटल सोराय, बिसालनगर के सभागार में यह भव्य कार्यक्रम भारत के राष्ट्र गान के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर लायन्स क्लब आफ धनगढ़ी ग्रीन सिटी ने अपना 13वां चार्टर दिवस भी मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट 325 के निवर्तमान मल्टिपल चेयरमैन सी०बी०चंद व विशिष्ट अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट 321बी1 के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन ट्यूनिंग प्रोग्राम आर्येन्द्र पाल सिंह ने सहभागिता की। इस अवसर पर श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में नेपाल और भारत के आत्मीय सम्बन्धों को उजागर किया तथा इस कार्यक्रम की सार्थकता को बताया। लायन्स उपका...

फ्रेंड्स महिला क्लब ने मनाया नव वर्ष मिलन समारोह

चित्र
 फ्रेंड्स महिला क्लब ने मनाया नव वर्ष मिलन समारोह। हिंडौन सिटी,जिला करौली, रिपोर्टर विजय कुमार पांडेय,  फ्रेंड्स महिला क्लब की संस्थापिका (अध्यक्ष)सपना गोयल ने बताया क्लब की महिलाओं ने नए साल के आगमन की खुशी में किट्टी पार्टी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत फन गेम्स के साथ शुरू की गई। इस दौरान डांस, पासिंग गेम, वेल कम नव वर्ष खास रही। इसके बाद बारी आई रैंप वाक की। हर कोई इस दौरान सेलिब्रिटी की फीलिग लेती दिखी।  सपना गोयल ने कहा कि हर माह क्लब का उद्देश्य होता है कि कोई न कोई अलग थीम पर किट्टी पार्टी की जाए सभी मेंबर्स ने खूब मस्ती की ओर सभी मेंबर्स ने सरप्राइज गिफ्टस हासिल किए, वहीं खाने-पीने के साथ-साथ गपशप का मजा भी लिया। कुल मिलाकर यह दिन मस्ती और मनोरंजन भरा रहा।  कार्यक्रम में रुचि जैन,मीना पोरवाल, अंजना अरोड़ा, सुशीला पिपलानी, भगवती तल्यहानी, नीलम कौर,उमा कुशवाह, जागृति कालरा आदि महिलाएं मौजूद रही।

विलोबी हॉल मेमोरियल लखीमपुर खीरी आम सभा की बैठक में अपनी बात को संविद अपनी बात को निविदा/संविदा कर्मचारियों के समक्ष रखते हुए छटनी के विरोध में हुआ प्रदर्शन

चित्र
5/01/2025 विलोबी हॉल मेमोरियल लखीमपुर खीरी आम सभा की बैठक में अपनी बात को संविद अपनी बात को निविदा/संविदा कर्मचारियों के समक्ष रखते हुए छटनी के विरोध में प्रदर्शन  विक्रम गांधी जिला मीडिया प्रभारी जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश 

आज दिनांक 05/01/2025 को एसो. ऑफ़ स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स ऑफ़ इंडिया इकाई लखीमपुर खीरी की एक कार्य कारिणी का चुनाव संपन्न हुआ जिसमे सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।

चित्र
आज दिनांक 05/01/2025 को एसो. ऑफ़ स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स ऑफ़ इंडिया इकाई लखीमपुर खीरी की एक कार्य कारिणी का चुनाव संपन्न हुआ जिसमे सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।  जिसमे रमेशचंद्र मिश्र ,सत्यदेव श्रीवास्तव, ब संजय गुप्ता को संरक्षक, डा.राकेश कुमार शर्मा को अध्यक्ष, शबाब खान को महामंत्री,राघवेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष रमाशंकर मिश्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,सुरेश चंद्र शुक्ल और राजेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, रमेश चंद्र मिश्र रईस उस्मानी व ब्रह्म ऋषि नागर को मंत्री, विपिन बिहारी बाजपेई संगठन मंत्री, वी के सिंह प्रचार मंत्री,व्यवस्था समिति में प्रमुख राजेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, जे पी मिश्र,मनोज दीक्षित और राज मल्होत्रा कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र गुप्ताआदि निर्वाचित हुए। निर्वाचन के बाद एक बैठक हुई जिसमें एसो. द्वारा दिनांक 19/12/2024 को दिया गए ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए सूचना निर्देशक लखनऊ को पत्र लिखने हेतु खीरी जिलाधिकारी महोदया को सभी के द्वारा साधुवाद दिया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसो. के प्रति व अपने सदस्य साथियों...