🌿भव्य तुलसी विवाह एवं बाबा श्याम की निशान यात्रा का आयोजन🌿
🌿 भव्य तुलसी विवाह एवं बाबा श्याम की निशान यात्रा का आयोजन🌿 *गाजियाबाद* *शिव मंदिर सूर्य एन्क्लेव में भव्य तुलसी विवाह एवं बाबा श्याम की निशान यात्रा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया* *मंदिर की मुख्य पुजारी साध्वी दिव्या भारद्वाज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तुलसी विवाह का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव से किया गया* *कार्यक्रम की शुरुआत निशान यात्रा से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात मंदिर प्रांगण में तुलसी विवाह का पूजन विधिवत संपन्न हुआ। भजनों की मधुर धुनों पर भक्तों ने “तुलसी महारानी नमो नमः” और “सागर राम जी की प्यारी नमो नमः” जैसे भजनों के साथ झूमकर आनंद लिया* *मुख्य पुजारी साध्वी दिव्या भारद्वाज ने सभी क्षेत्रवासियों को तुलसी* *विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी और कहा कि यह पर्व भक्ति, प्रेम और मर्यादा का प्रतीक है* *कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वातावरण भक्तिमय रहा* *जय जय श्री राधे — तुलसी महारानी नमो नम*