डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीडीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम का दमदार प्रदर्शन
सीएम डैशबोर्ड में लखीमपुर खीरी का परचम, प्रदेश में तीसरे स्थान पर जिला डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीडीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम का दमदार प्रदर्शन जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जिले ने गाड़े सफलता के झंडे लगातार समीक्षा, सख्त मॉनिटरिंग और टीम वर्क के दम पर प्रदेश के शीर्ष जिलों में शामिल हुआ लखीमपुर टीम वर्क से प्रशासन ने गढ़ी नई मिसाल, सभी को दी बधाई लखीमपुर खीरी, 10 जून। बेहतर प्रशासन, प्रभावी मॉनिटरिंग और मजबूत टीम वर्क के दम पर लखीमपुर खीरी ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मई माह की रैंकिंग में जनपद ने पूरे उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता ने न केवल जिले की प्रशासनिक कार्यशैली को नई पहचान दी है, बल्कि शासन स्तर पर भी जिले के कार्यों को मजबूती से स्थापित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने में डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीडीओ अभिषेक कुमार की सक्रिय कार्यशैली एवं सतत निगरानी का प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। दोनों अधिकारियों के नेत...