जिलेभर में उत्साह, उल्लास व उमंग से मना “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान
जिलेभर में उत्साह, उल्लास व उमंग से मना “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान
*एक दिन में लगाए 15.86 लाख से ज्यादा पौधे, गूंजा “एक पेड़ मां के नाम” का संकल्प*
*जनप्रतिनिधियों-प्रशासनिक अफसरों ने सेठघाट व कंपनीबाग में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण पर हुई परिचर्चा*
*धरती माँ को समर्पित हर पौधा एक नई साँस है : डीएम अंजनी कुमार सिंह*
*पौधरोपण से हुआ जनपद की धरा का श्रृंगार, दिखा सामाजिक सहभागिता का असर*
*विधायक ने दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, वृक्षों की देखभाल व सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी की अपील*
लखीमपुर खीरी 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान पूरे जोश, उल्लास और भावनात्मक सहभागिता के साथ मनाया गया। जिले भर में वृक्षारोपण कार्यक्रमों की श्रृंखला चली, जिसमें प्रशासन, शिक्षा संस्थान, सुरक्षा बल और आमजन सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
जिले में एक दिन में लक्ष्य 15 लाख 86 हजार पौधे रोपकर पर्यावरण दिवस मना। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक चले इस अभियान में सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों व जागरूक नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पौधों की सुरक्षा व देखभाल का संकल्प लिया।
स्थानीय सेठघाट पर जिला प्रशासन, दक्षिण खीरी वन प्रभाग, जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता अभियान, पर्यावरण मित्र समूह के जन-जागरूकता हित प्रेरक पोस्टरों के विमोचन स्थापन सहित वृहद वृक्षारोपण किया और विधायक सदर योगेश वर्मा ने उपस्थितजन को लगाए गए वृक्षों की देखभाल, नदी व पर्यावरण का संरक्षण करने,सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का सामूहिक संकल्प दिलाया।
जिला मुख्यालय पर सेठघाट पर आयोजित कार्यक्रम का विधायक योगेश वर्मा, डीएम अंजनी कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका डॉ ईरा श्रीवास्तव, सीडीओ अभिषेक कुमार, डीएफओ तापस मिहिर, सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी, ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह, ईओ संजय कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी राममोहन गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और माँ के प्रति हमारी कृतज्ञता की जीवंत अभिव्यक्ति है। प्रशासन और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी इस अभियान को जनआंदोलन का रूप दे रही है। प्लास्टिक प्रदूषण पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि प्लास्टिक धरती को लंबे समय तक नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में हर लगाया गया पौधा धरती मां को दी गई नई सांस, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान हमारी संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण की भावना को दर्शाता है। उन्होंने पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल पर भी जोर दिया। विधायक ने बताया कि सीएम के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत लखीमपुर खीरी में 15.86 लाख पौधे रोपे जा रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रकृति और संस्कृति का संदेश देता है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि यह अभियान केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। *इस कार्यक्रम में पर्यावरण मित्र समूह अध्यक्ष विशाल सेठ, उपाध्यक्ष मयूरी नागर एवं राम मोहन गुप्त, सचिव संजय कुमार गुप्ता, कुमकुम गुप्ता एवं पूजा सिंह चौहान सदस्य ने महती भूमिका निभाई।*
*जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मोहम्मदी में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, मितौली में पूर्व सांसद जुगुल किशोर, पलिया के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, धौरहरा के ग्राम लालजी पुरवा में विधायक विनोद शंकर अवस्थी, मैलानी स्थित मुक्तिधाम में चेयरमैन कीर्ति महेश्वरी, रवही नहर पटरी पर जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता तथा निघासन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भिढौरी में विधायक शशांक वर्मा ने सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पौधारोपण किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। वही जिला अध्यक्ष शिव कुमार सिंह सहित न्यायिक अधिकारियों में भी फलदार, छायादार,औषधीय पौधों का रोपण किया।
*थारू महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
थारू जनजाति की महिलाओं ने अपने पारंपरिक परिधानों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पलिया क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजी थारू महिलाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। उपस्थित लोगों ने भी अधिक से अधिक पौधे लगाने,प्रकृति संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।









टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें