प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार महंगाई को रोकने कानून व्यवस्था बनाए रखने और बेरोजगार युवकों को रोजगार देने में पूरी तरीके से फेल हो गई है - सांसद उत्कर्ष वर्मा लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी- पीडीए संविधान और आरक्षण की ढाल है। सरकारी नौकरियों में पिछडों और दलितों को मिलने वाले आरक्षण के साथ अन्याय किया है। समाजवादी पार्टी पीडीए के हक और अधिकारों के लिए पूरी ताकत से लड रही है।
उपरोक्त उद्गार समाजवादी पार्टी के सांसद उत्कर्ष वर्मा ने समाजवादी पार्टी की लोहिया भवन में आयोजित मासिक बैठक में व्यक्त किये। उन्होने कहा कि प्रदेश व केन्द्र की दोनों सरकारें महंगाई रोकने कानून व्यवस्था बनाये रखने में तथा बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह फेल रही है। पूरे देश में युवा वर्ग का मोह प्रदेश व केन्द्र की भाजपा सरकार से भंग हो गया है। समाजवादी पार्टी संविधान बचाओं व आरक्षण बचाओं के लिए सतत संघर्षशील है और आगे भी संघर्ष करती रहेगी। उन्होने कहा कि पीडीए वर्ग को बाबा साहब द्वारा किए गये आरक्षण को कमजोर कर रही है। उन्होने कहा कि 2019 से 2026 तक कुल 11554 से अधिक पीडीए पदों के आरक्षण की लूट की गयी है। उन्होेने कार्यकताओं का आवहन किया कि 2027 चुनाव के लिए बूथ स्तर पर तैयारियां करें। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने कहा कि बिजली आपूर्ती, महंगाई और कानून व्यवस्था को संभालने में नाकाम रही है। उन्होने कहा कि पीडीए वर्ग के लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी सड़को पर भी सघर्ष करेगी।
बैठक से पूर्व लोहिया भवन में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गयी जिसमें सांसद उत्कर्ष वर्मा, जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, मो0 कयूम खां, आदि ने सरकार द्वारा पीडीए के आरक्षण के साथ अन्याय किये जाने पर चिन्ता व्यक्त की।
बैठक को पूर्व एमएलसी शशांक यादव, डा0 आरए उस्मानी, दाउद अहमद, विनय तिवारी, सुनील लाला, रामसरन, आरएस कुशवाहा, शमशेर बहादुर सिंह, प्रीतेन्द्र सिंह कक्कू, वरूण चैधरी, श्रीकृष्ण राज, हिमंशू पटेल, अरूण मौर्या, विजय पाठक, सांसद प्रतिनिधि अशोक वर्मा, जेड ए उस्मानी, रियाजउल्ला खां बन्ने, सरदूल सिंह, नरेश यादव, मिर्जा शेखू आदि ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर रघुवीर ंिसह यादव, फहीम अहमद, गुफरान अहमद, गणेश शंकर पाल, रितेश सिंह भदौरिया, सगीर आलम सिद्दीकी, सत्यराम, धु्रव मौर्या, दानिश अब्दुल्ला, शहनवाज, मजिस्टर यादव, सुभाष कश्यप, फैसल, अमित रंजन बरनवाल, अजय सिंह, कामिल खान, प्रवीन यादव, प्रख्याति खरे, अमित वर्मा, इसरार अहमद, जकीउल्ला खां, हेमंत भार्गव, शौर्यवर्धन गुप्ता, जावेद अख्तर, भण्डारी यादव, शेर सिंह यादव, त्रिलोक सिंह, विकास यादव, अशोक वर्मा, वीरेन्द्र वर्मा, सुरेश पाल यादव, क्रान्ति कुमार सिंह, कौशल गुप्ता, सोहराब गौरी, नेत्रप्रकाश मिश्रा, जगदीश प्रसाद, जीशान खां, अब्दुल मन्नान उस्मानी, मुन्ना यादव, हरजीत सिंह, अक्षय राज, अंजली सिंह, एड0 जेबी सिंह, प्रभात गुप्ता, एहतिशाम खान, जयकरन बाजपेई, भरत लाल कश्यप, ईश्वरदीन भार्गव, विमल राज, शिवनन्दन वर्मा, आसिफ अली, जकाउल्ला खां, राजेश यादव, दीपू तिवारी, मंजू यादव, नन्द लाल यादव, कमलेश मिश्रा, दिनेश यादव, अभय प्रताप सिंह बन्टी, अजय भार्गव, खुशीराम भारती, राजेश भार्गव, मंजीत सिंह सहित सैकडो लोग उपस्थित रहे।
भवदीय
(जाहिद अली खांन)
जिला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी
समाजवादी पार्टी खीरी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें