बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती समारोह आयोजित

बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती समारोह आयोजित




हरगांव। बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरगांव में 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह शासनादेश के अनुपालन में गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिशासी उपाध्यक्ष श्री के.पी. सिंह ने प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


मुख्य अतिथि श्री के.पी. सिंह ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गांधी जी के स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।


डॉ. तहसीलदार ने महात्मा गांधी के विचारों तथा स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर विस्तार से जानकारी दी। इतिहास प्रवक्ता श्री नितेश कुमार सिंह ने गांधी जी की अंत्योदय की अवधारणा, सादगीपूर्ण जीवनशैली और राष्ट्रनिर्माण संबंधी विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।


कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री रामचेत सिन्हा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। मंच संचालन श्री ज्ञान प्रकाश पांडे ने किया।


इस अवसर पर श्री उमेश कुमार,श्री प्रवीण प्रकाश बाजपेई, श्री संग्राम सिंह, श्री संजीव कुमार बाजपेई, श्री सोनू कुमार, श्री राजेश कुमार गुप्ता, श्रीमती अमृता अवस्थी, रुहीना अफरोज, श्रीमती अनुपम देवी, श्री बद्री विशाल त्रिपाठी एवं श्री मयंक शेखर शुक्ला सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रतापगढ़ के नामी-गिनामी वकील पुष्पराज सिंह जी जो पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जु.बा.ए.(पुरातन) प्रतापगढ़ है जिन्हें लोग हंड्रेड डायल भी कहते हैं से सीधी बात