बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति कार्यक्रम का लाइव प्रसारण


बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति कार्यक्रम का लाइव प्रसारण




हरगांव। बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरगांव के सभागार में 3 अक्टूबर 2026 को पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आयोजित मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।

वित्त वर्ष 2026-27 के अंतर्गत कक्षा 9 से 10 के पूर्व दशम तथा कक्षा 11 से 12 के दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की धनराशि उनके आधार-सीडेड बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की जा रही है। इसी क्रम में 3 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10 बजे लोक भवन सचिवालय में माननीय मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका विद्यालय में लाइव प्रसारण किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रामचेत सिन्हा, डॉ. तहसीलदार, अंशू कुमार वर्मा, अनिल कुमार एवं ज्ञान प्रकाश पांडे सहित कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रतापगढ़ के नामी-गिनामी वकील पुष्पराज सिंह जी जो पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जु.बा.ए.(पुरातन) प्रतापगढ़ है जिन्हें लोग हंड्रेड डायल भी कहते हैं से सीधी बात