जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम हरगांव। बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संरक्षक श्री अरविंद कुमार दीक्षित एवं प्रबंधक श्री प्रमोद कुमार के संरक्षण में जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य श्री रामचेत सिन्हा एवं जिला क्रीड़ा सचिव श्री अवधेश नंदन पांडे ने किया। अंडर-14 बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज, कल्याणपुर तथा बालिका वर्ग में बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरगांव की टीम प्रथम रही। अंडर-19 बालक वर्ग में बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विजेता और महेंद्र कुमार शास्त्री मेमोरियल इंटर कॉलेज, रामपुर मथुरा उपविजेता रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल, सीतापुर विजेता तथा बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरगांव उपविजेता रहा। समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य श्री रामचेत सिन्हा, सीमा देवी, सरस्वती शुक्ला, निधि शुक्ला, पूनम देवी एवं खेल शिक्षक श्री तेजराम ने मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया। सभी खेल शिक्षकों को भी शील्ड प्रदान की गई। इस अवसर पर खेल शिक्षक जगदेव प्रसाद, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. निखिल तथा शिक्षिकाएं रिंकी देवी, अनुराधा वर्मा एवं सम्मी देवी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। मंच संचालन ज्ञान प्रकाश पांडे ने किया।

 जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम






हरगांव। बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संरक्षक श्री अरविंद कुमार दीक्षित एवं प्रबंधक श्री प्रमोद कुमार के संरक्षण में जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य श्री रामचेत सिन्हा एवं जिला क्रीड़ा सचिव श्री अवधेश नंदन पांडे ने किया।


अंडर-14 बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज, कल्याणपुर तथा बालिका वर्ग में बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरगांव की टीम प्रथम रही। अंडर-19 बालक वर्ग में बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विजेता और महेंद्र कुमार शास्त्री मेमोरियल इंटर कॉलेज, रामपुर मथुरा उपविजेता रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल, सीतापुर विजेता तथा बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरगांव उपविजेता रहा।


समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य श्री रामचेत सिन्हा, सीमा देवी, सरस्वती शुक्ला, निधि शुक्ला, पूनम देवी एवं खेल शिक्षक श्री तेजराम ने मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया। सभी खेल शिक्षकों को भी शील्ड प्रदान की गई।


इस अवसर पर खेल शिक्षक जगदेव प्रसाद, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. निखिल तथा शिक्षिकाएं रिंकी देवी, अनुराधा वर्मा एवं सम्मी देवी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। मंच संचालन ज्ञान प्रकाश पांडे ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रतापगढ़ के नामी-गिनामी वकील पुष्पराज सिंह जी जो पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जु.बा.ए.(पुरातन) प्रतापगढ़ है जिन्हें लोग हंड्रेड डायल भी कहते हैं से सीधी बात