हॉकी 14 वर्ष में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सूरौठ की टीम बनी चैंपियन, खिलाड़ियों का किया सम्मान फोटो

हॉकी 14 वर्ष में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सूरौठ की टीम बनी चैंपियन, खिलाड़ियों का किया सम्मान 



सूरौठ। हॉकी 14 वर्ष छात्र एवं छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेेलकूद प्रतियोगिता में कस्बा सूरौठ के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की टीम चैंपियन रही है। विजेता बनने पर राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में विद्यालय स्टाफ एवं कस्बा वासियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का सम्मान किया। स्कूल के प्रधानाचार्य सोहन सिंह मीणा एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक वीरेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि महू के एक निजी विधालय में राज्य सरकार की ओर से जिला स्तरीय हॉकी 14 वर्ष खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। हॉकी 14 वर्ष छात्र वर्ग का फाइनल मुकाबला राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सूरौठ एवं विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सूरौठ के बीच खेला गया जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की टीम 3-0 से विजयी रही‌। इसी तरह हॉकी 14 वर्ष छात्रा वर्ग के फाइनल मैच में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सूरौठ की छात्रा टीम ने विवेकानंद उच्च माध्यमिक स्कूल सूरौठ की छात्रा टीम को 2-0 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। विजेता बनने पर राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र एवं छात्रा वर्ग की टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी