बंजारों के नंगला में घर ढहा, बड़ा हादसा टला

बंजारों के नंगला में घर ढहा, बड़ा हादसा टला 



सूरौठ। ग्राम पंचायत सूरौठ की ढाणी बंजारों के नंगला में एक कच्चा घर अचानक ढह गया। उस समय परिजनों के बाहर होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। वार्ड पंच दशरथ सिंह बंजारा ने बताया कि ढाणी में सुजान पुत्र ओमप्रकाश बंजारा का कच्चा घर अचानक ढह गया। गनीमत यह रही कि कोई भी परिजन मलबे की चपेट में नहीं आया। जब घर धराशाई हुआ तब सभी परिजन बाहर बैठे हुए थे। घर ढहने से वहां पर रखे आभूषण, इलेक्ट्रीशियन सामान, पंखा, टीवी, कुलर, चारपाई, बर्तन आदि सामान क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने सामान को मलवे से बाहर निकाला। इस संबंध में ग्राम पंचायत सूरौठ के पूर्व सरपंच अनिल तिवाड़ी ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि देने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी

भक्ति एवं आनन्दमय वातावरण में देवी माँ के जयकारों के साथ मनाया गया कन्या पूजन / विजयदशमी कार्यक्रम