लखनऊ महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया
लखनऊ महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया
आज लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी का जन्मदिन कैंप कार्यालय में बड़े ही धूमधाम, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में , पार्षदगण, पार्टी कार्यकर्ता तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और सभी ने महापौर जी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस विशेष अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने महापौर जी को पुष्प-गुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि "महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के नेतृत्व में लखनऊ निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।"
सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड की पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने अपने उद्बोधन में महापौर जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि "उनका प्रशासनिक अनुभव और संवेदनशील नेतृत्व लखनऊ को एक नई दिशा दे रहा है। हम सभी को गर्व है कि नगर निगम को एक सशक्त नेतृत्व प्राप्त है।"
कार्यक्रम में मौजूद सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने महापौर जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की। संपूर्ण आयोजन में आत्मीयता और जोश का माहौल देखने को मिला।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें