विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज के प्रीतम दास प्रेक्षागृह में प्रयागराज फार्मासिस्ट वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया
आज दिनांक 25 सितम्बर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज के प्रीतम दास प्रेक्षागृह में प्रयागराज फार्मासिस्ट वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडल आयुक्त श्री बादल चटर्जी जी ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर प्रयागराज श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी जी और मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल्स डॉक्टर वीके पांडे जी ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
उमा प्रकाश समाचार पत्र से संवाददाता सीताराम मिश्रा की विशेष रिपोर्ट
कार्यक्रम के सभी अतिथियों ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2025 सोच स्वास्थ्य सोच फार्मासिस्ट के थीम पर अपने विचार रखें सभी अतिथियों ने समाज में फार्मासिस्टों की उपयोगिता और समर्पण को स्वीकार किया।
प्रयागराज फार्मासिस्ट वेलफेयर फाउंडेशन परिवार की ओर से जिला अध्यक्ष आशीष पांडे प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष संदीप साहू कौशांबी जिला अध्यक्ष राजेंद्र मौर्य बालेंद्दु मिश्रा शशांक केसरी सुरेंद्र गिरी चंद्रबली विपिन केसरवानी प्रवीण मिश्रा संस्थापक रंजीत कुशवाहा सचिव अनस अहमद उपस्थित रहे प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने मंच संचालन कर सभी का आभार व्यक्त किया।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें