ग्राम सभा अटकोहना में लायन्स क्लब ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर..
ग्राम सभा अटकोहना में लायन्स क्लब ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर..
लखीमपुर,
अन्तर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था लायन्स क्लब लखीमपुर उपकार द्वारा विश्व एड्स दिवस के अवसर पर ग्राम सभा अटकोहना स्थित अटकोहना पुरवा में नि:शुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया। इस शिविर में ग्राम वासियों की नि:शुल्क नेत्र, मधुमेह व रक्तचाप जांच की गई। उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। सैकड़ों की तादाद में लोग लाभान्वित हुये। इस शिविर के आयोजन में ग्राम प्रधान अमरुन निशा, लायन्स क्लब लखीमपुर उपकार के अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम संयोजक पूर्वाध्यक्ष आर्येन्द्र पाल सिंह, कुलदीप गुप्ता, प्रसून टण्डन, राजकुमार सक्सेना, लायन्स नेत्र चिकित्सालय से जालिम सिंह, अनिल कुमार पाण्डेय का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर एड्स जागरूकता हेतु भी प्रपत्र वितरित किए गये। नेत्र जांच के अन्तर्गत कई मोतियाबिंद के मरीज भी चिन्हित किए गए जिनका नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन लेन्स विधि द्वारा लायन्स उपकार नेत्र चिकित्सालय में किया जायेगा। मधुमेह की गम्भीरता को भी उपस्थित जनसमूह को समझाया गया।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें