उप जिलाधिकारी व सांसद प्रतिनिधि ने किया ओपन जिम का उद्घाटन-नववर्ष पर नगरवासियों को मिला फिटनेस का उपहार

उप जिलाधिकारी व सांसद प्रतिनिधि ने किया ओपन जिम का उद्घाटन



नववर्ष पर नगरवासियों को मिला फिटनेस का उपहार

मिश्रिख/ नगर पालिका परिषद मिश्रित नैमिषारण्य के मोहल्ला चंद्रपुर में ओपन जिम का शुभारंभ किया गया। चंदूपुर स्थित नव-निर्मित पानी की टंकी परिसर में नगरवासियों की सेहत और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम की स्थापना की गई है। यह ओपन जिम नववर्ष के अवसर पर भाजपा मिश्रिख लोकसभा सांसद अशोक कुमार रावत की ओर से नगरवासियों को उपहार स्वरूप प्रदान किया गया है। ओपन जिम का शुभारंभ फीता काटकर सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सोनी एवं उपजिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगरवासियों ने सांसद अशोक कुमार रावत के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता राम बॉक्स सिंह, सभासद प्रतिनिधि धीरेंद्र कुमार सिंह, प्रधान आनंद शुक्ला, प्रदीप वैश्य, अजय शुक्ला, पंकज शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी