नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा में महिला शक्ति के नारों ने गूँजा दिया पूरा आसमान,निकाला पैदल मार्च
लखीमपुर-खीरी, 17 अप्रैल 2026। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा ने स्थानीय कंपनी बाग से पैदल मार्च निकाला। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीनगर विधायक श्रीमती मंजू त्यागी उपस्थित रहीं।
रैली को रवाना करने से पूर्व मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू त्यागी ने कहा कि भाजपा की सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ की सोच पर चलती है। महिलाओं का हित भी भाजपा में ही सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की स्थिति को और मजबूत करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की पुरजोर पैरवी की है। इसके लिए अब संसद में भी महिलाओं की आवाज बुलंद करने के लिए महिला प्रतिनिधियों की निर्धारित संख्या मौजूद रहेगी। यह महिलाओं के लिए बहुत ही खुशी की बात होगी। इसके बाद मुख्य अतिथि ने पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तख्तियां पकड़े महिलाएं शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरीं। महिलाओं ने बिल के स्वागत के लिए तरह-तरह के नारे बुलंद किए। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक संजय मिश्र, पारूल गुप्ता, अनुश्री जायसवाल व संध्या बाजपेयी सहित जिला मंत्री शरद मिश्र, महामंत्री मनोज वर्मा व राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष किरन अग्रवाल, संतोष कुमारी, रामजी मौर्य, आशू मिश्र, संजय मिश्र, विनोद लोधी और जितेंद्र साहनी, जिला मंत्री अनुराग मिश्र, राजेश सिंह, मनोज वर्मा और राकेश अर्कवंशी, जिला कोषाध्यक्ष सुदीप निगम, जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्र, जिला मीडिया सह प्रभारी अंकित अवस्थी, राजू अग्रवाल, सुमित मोदी मुदित अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री अभिजात मिश्रा, जिला सोशल मीडिया संयोजक निष्कर्ष मिश्र व जिला आईटी संयोजक शौर्य सक्सेना सहित तमाम जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें