राज्यसभा सांसद व पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा तथा तनुज पुनिया सांसद, बाराबंकी को स्टेट बैंक कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा।

राज्यसभा सांसद व पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा तथा तनुज पुनिया सांसद, बाराबंकी को स्टेट बैंक कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा।




*25 व 26 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पूर्व विरोध कार्यक्रम*


लखनऊ। डॉ दिनेश शर्मा, राज्यसभा सांसद व संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति के सदस्य एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री (उ. प्र.) तथा तनुज पुनिया सांसद, बाराबंकी को स्टेट बैंक कर्मचारियों ने उनके आवास पर लंबित मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा।


इस मौके पर आशुतोष वर्मा, बृजेश तिवारी, शिव कुमार सिंह, तारकेश्वर चौहान, राकेश कुमार, अमित सिंह आदि संगठन पदाधिकारियों ने दोनों सांसदों से मुलाकात कर बताया कि स्टेट बैंक कर्मचारियों की बहुत समय से चली आ रही मांगों में संदेशवाहक व सशस्त्र गार्डों की भर्ती, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति, स्थाई पदों पर आउटसोर्सिंग बंद करने, मेडिकल रीइंबर्समेंट योजना में सुधार, पेंशन संबंधी विसंगतियों के समाधान आदि मांगों हेतु हमारा फेडरेशन राष्ट्रीय स्तर पर संघर्षरत है।


अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया विभिन्न मांगों हेतु मई माह में कल 20 मई को एक्स (ट्विटर) पर देशव्यापी अभियान, 21मई को प्रधानमंत्री को ज्ञापन तथा 22 मई को राष्ट्रीय स्तर पर सभी केंद्रो पर प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च निकाला जाएगा तथा मांगे पूरी न होने पर 25 और 26 मई को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी।


अनिल तिवारी- मीडिया प्रभारी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी