मानवता ही परम धर्म है' के नारे के साथ डायलिसिस मरीजों की सहायता कर नवदिशा ने नए सत्र का आगाज
मानवता ही परम धर्म है' के नारे के साथ डायलिसिस मरीजों की सहायता कर नवदिशा ने नए सत्र का आगाज
नवदिशा ने अपने नए सत्र की शुरुआत सदस्य मेखला महरोत्रा के आम के बाग में पौधारोपण से की। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण और अधिकाधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया।
नए सत्र के पहले दिन संस्था ने डॉक्टर्स डे और सीए डे के उपलक्ष्य में सेवा और सम्मान के पाँच प्रकल्प आयोजित किए। स्वास्थ्य सेवा में योगदान देने वाले 20 चिकित्सकों और लेखांकन व वित्तीय मार्गदर्शन देने वाले 5 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान किया गया।
सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर में सीए दीपा अग्रवाल ने विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन सत्र लिया, जिसमें सीए बनने की प्रक्रिया और संभावनाओं की जानकारी दी गई। वहीं पतंजलि पंचकर्म केंद्र में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। संस्था अध्यक्ष नीतू अग्रवाल के नेतृत्व में डायलिसिस मरीजों को दवाइयाँ भी वितरित की गईं।
कार्यक्रम में चार्टर अध्यक्ष कुमकुम गुप्ता, नेहा अग्रवाल, पूनम मित्तल, कनक बरनवाल, सारिका गुप्ता, गुंजन गुप्ता, कोकिल टंडन सहित अनेक सदस्याएँ उपस्थित रहीं। अंत में नीतू अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवदिशा पूरे सत्र में सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करती रहेगी।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें