*1 सितंबर 2026 क़ो ब्लैक डे को लेकर हुई ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्पलाईज यूनियन की केंद्रीय कमिटी की वर्चुअल मिटींग*




*1 सितंबर 2026 क़ो  ब्लैक डे को लेकर हुई ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्पलाईज यूनियन की केंद्रीय कमिटी की वर्चुअल मिटींग* 

*NPS / UPS काला दिवस मनाने क़ो लेकर रक्सौल में बैठक किया गया ।*



*दिनांक 18 अगस्त 2026 को ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्पलाईज यूनियन की वर्चुअल मिटींग की गई। वर्चुअल मिटींग की अध्यक्षता यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष पासवान ने किया। इस वर्चुअल मिटींग में सभी सेंट्रल कमेटी सदस्यों ने एक स्वर में NMOPS द्वारा घोषित ब्लैक डे का समर्थन करने की बात कही और 
सर्वसम्मति से एक सितंबर को पुरे जोन में ब्लैक डे मनाने का निर्णय लिया गया। ज्ञात हो कि एक सितंबर को बिहार में पुरानी पेंशन हटा कर NPS थोप दिया गया था जो बिहार के राज्य कर्मचारियों के लिए काला दिन है। इस दिन बिहार NMOPS और बिहार राज्य कर्मचारियों के सभी यूनियन ने काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है। जिसका ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्पलाईज यूनियन नैतिक समर्थन करती है और उसके प्रति एकजुटता प्रदर्शित करती है। वर्चुअल मिटींग में बोलते  हुए यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष ने  सभी रेल कर्मचारीयों से काला दिवस मनाने का अपील किया जिसका सभी केंद्रीय पदाधिकारीयों ने समर्थन किया। बैठक में सेंट्रल कमेटी के पदाधिकारीयों ने भाग लिया , जिसमें  सर्व श्री राजेश कुमार , एस पी साहु , अवधेश गुप्ता , श्रवण गुप्ता , बी आर सिंह, प्रवीण कुमार , कमलेश कुमार, शैलेश कुमार , रत्नेश वर्मा , चंदन यादव, घनश्याम पासवान , संजीव कुमार, संजय कुमार , संतोष यादव, सत्यम कुमार, प्रवीण कुमार- ।।, रामबाबू पासवान, एस. के. शर्मा, चंदन कुमार राय, कमलेश मांझी, किरण कुमारी , संतोष पासवान , मृत्युजय कुमार आदि ने भाग लिया।
*इसी परिप्रेक्ष्य में रक्सौल में रेल कर्मचारियों के बिच जन जागरूकता करने के लिए बैठक किया गया , जिसमे यूनियन के केंद्रीय संयुक्त महासचिव श्री रत्नेश वर्मा ने NPS / UPS के विरुद्ध एक निर्णायक आंदोलन करने पर बल दिया। श्री वर्मा ने बताया की 01 सितम्बर 2026 क़ो सभी रेलवे कर्मचारी NPS / UPS क़ो खत्म करके OPS बहाल करने के लिए काला बैच लगाकर अपनी ड्यूटी करेंगे । कुछ जगह पर नुक्कड़ सभा भी किया जायेगा । सभी कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण तरीके से होगा  तथा  सामान्य रेलवे कामकाज एवं गाड़ीयों के परिचालन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा ।*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी