गांधी-शास्त्री जयन्ती के क्रम में लायन्स उपकार ने जगाई मानव सेवा की ज्योति...
गांधी-शास्त्री जयन्ती के क्रम में लायन्स उपकार ने जगाई मानव सेवा की ज्योति... लखीमपुर, अन्तर्राष्ट्रीय समाजसेवी संगठन लायन्स इण्टरनेशनल की लायन्स क्लब लखीमपुर खीरी उपकार शाखा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी की पावन जयन्ती पर अपनी सेवा मुहिम को जारी रखते हुए फलदाई पौधों का रोपण अपने लायन्स उपकार नेत्र चिकित्सालय परिसर में किया और इसी क्रम में जर्मन होम्योपैथी रिसर्च सेन्टर के चिकित्सालय में डाॅ०वी०बी०धुरिया के सहयोग से नि:शुल्क मधुमेह जांच के साथ सामान्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जिसमें 100से अधिक लोग लाभान्वित हुए। उक्त कार्यक्रम संस्थाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता के नेतृत्व व प्रसून टण्डन के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। संस्था सचिव अमर सिंह व पूर्वाध्यक्ष आर्येन्द्र पाल सिंह की सक्रिय सहभागिता रही।