संदेश

लखीमपुर मेले में भोजपुरी सुरों से गुलजार हुई लखीमपुर खीरी 18 विशिष्ट व्यक्तित्वों को नगर पालिका ने किया सम्मानित

चित्र
लखीमपुर मेले में भोजपुरी सुरों से गुलजार हुई लखीमपुर खीरी  18 विशिष्ट व्यक्तित्वों को नगर पालिका ने किया सम्मानित लखीमपुर। ऐतिहासिक दशहरा मेला लखीमपुर की सांस्कृतिक विरासत में एक और यादगार अध्याय जुड़ गया, जब सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एकादशी भोजपुरी लोकसंस्कृति के नाम रही। भोजपुरी गीतों की मिठास, लोकधुनों की जीवंतता और कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि पूरा मेला परिसर देर रात तक सुर, संगीत और उल्लास की तरंगों में झूमता रहा। हजारों दर्शकों की करतल ध्वनि और उत्साह ने इस सांस्कृतिक संध्या को अविस्मरणीय बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला के ग्यारहवें दिन आयोजित इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा जिला महामंत्री राजेश कुमार सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र मोदी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद चौधरी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रीतम सिंह बग्गा की गरिमामयी उपस्थिति रही। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार एवं अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्र...

अखिल राष्ट्रीय पत्रकार संघ के संयोजक विकास शर्मा बने राष्ट्रीय सचिव, एवं सचिन अरोरा को मिली राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

चित्र
विश्व हिंदू महापरिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी मनोनीत विकास शर्मा बने राष्ट्रीय सचिव, सचिन अरोरा को मिली राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी झांसी। विश्व हिंदू महापरिषद द्वारा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी ने झांसी निवासी विकास शर्मा को राष्ट्रीय सचिव तथा फरीदाबाद निवासी सचिन अरोरा को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई गई है कि वे संगठन को नई मजबूती प्रदान करने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे। उल्लेखनीय है कि विकास शर्मा एवं सचिन अरोरा विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाते रहे हैं। दोनों के मनोनयन की खबर से सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में हर्ष का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव विकास शर्मा ने कहा कि वह संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ ...

सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज* मे भागीरथी हाउस का दूसरा इवेंट कराया गया

चित्र
सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज* मे भागीरथी हाउस का दूसरा इवेंट कराया गया  जिसमें मार्गदर्शक के रूप में माननीय प्रधानाचार्य श्रीमती शिप्रा बाजपाई जी ,उप प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा मिश्रा जी , विद्यालय की आचार्या ,एवं भागीरथी हाउस की इंचार्ज_*श्रीमती श्वेता शुक्ला*_ जी द्वारा कक्षा _6 से 12_ तक के *भागीरथी हाउस* की छात्राओं में विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी जैसे _🌸मेमोरी ट्रे,रॉंग आंसर क्विज गेम कराया गया जिसके अन्तर्गत बच्चों के प्रजेंस ऑफ़ माइंड और उनकी सक्रियता को देखा गया और उनको इस खेल के माध्यम से एकाग्र रहना सिखाया गया 🙋🏻‍♀️ ,दूसरी एक्टिविटी क्विज कराई गई जिसमे बच्चों के प्रेजेंट ऑफ़ माइंड के साथ साथ उनके ज्ञान का भी टेस्ट लिया गया एवं साथ ही एकता के साथ काम करना सिखाया गया और 🌼तीसरी एक्टिविटी में बच्चों को ओपन स्टेज दिया गया ताकि बच्चे अपनी अन्य प्रतिभाएं दिखा सके जिससे * छात्राओं में बौद्धिक एवं शारीरिक तथा सामान्य ज्ञान का विकास हो साथ ही छात्राओं में टीम वर्क, नेतृत्व कौशल और खेल भावना को बढ़ावा मिले_ 💁🏻‍♀️और इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को विभ...

लखीमपुर खीरी: ओयल बेहजम रोड स्थित मिनी ट्रामा सेंटर बना हड्डी रोगियों के लिए वरदान, एक माह में हुए 25 सफल ऑपरेशन

चित्र
लखीमपुर खीरी: ओयल बेहजम रोड स्थित मिनी ट्रामा सेंटर बना हड्डी रोगियों के लिए वरदान, एक माह में हुए 25 सफल ऑपरेशन *​बेहतरीन चिकित्सा सेवाओं से मिल रही राहत, गलत जुड़े जोड़ों और गंभीर फ्रैक्चर्स का हो रहा सफल इलाज* ​लखीमपुर खीरी। ओयल बेहजम रोड स्थित मिनी ट्रामा सेंटर हड्डी के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहा है। यहां शरीर की किसी भी हड्डी के टूटने या अन्य समस्याओं से जूझ रहे मरीजों का अत्याधुनिक और बेहतर इलाज किया जा रहा है। बीते एक माह के भीतर इस केंद्र पर छोटे-बड़े करीब 25 सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं, जबकि 767 से अधिक मरीजों ने यहां स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया है। शासन की मंसा के अनुरूप ट्रामा सेंटर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों को लगातार उत्कृष्ट और समर्पित सेवाएं दे रही है। ​मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि ट्रामा सेंटर में कई ऐसे जटिल मामले सामने आए हैं, जिनका सफलतापूर्वक इलाज किया गया है। पिपराछींट खीरी निवासी 3 वर्षीय मासूम सूर्यांश का पैर एक माह पहले चोट लगने के कारण टूट गया था। परिजनों द्वारा किसी निजी अस्पताल में इलाज कराने पर उसका पैर गलत...

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली को स्थगित करने की अपील की है।

चित्र
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली को स्थगित करने की अपील की है ।  व्यापारिक संगठनों और उनके बयानों के अनुसार, इस स्थिति से जुड़े प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं: समय और सीजन की चिंता: रविकांत गर्ग और दिल्ली के विभिन्न व्यापारी संगठनों (जैसे सीटीआई) का कहना है कि वर्तमान समय प्रमुख त्योहारों, दिवाली की खरीदारी और आगामी शादियों व मांगलिक कार्यों का पीक सीजन है। इस दौरान रैलियों के कारण व्यापार बुरी तरह प्रभावित होता है।   मैदान की क्षमता और अराजकता की आशंका: रविकांत गर्ग के बयान के अनुसार, रामलीला मैदान की क्षमता लगभग 40,000 से 50,000 लोगों की है। यदि आस-पास की जगहों को भी मिला लिया जाए तो अधिकतम एक लाख लोग ही आ सकते हैं। उनका तर्क है कि जब रैली में 10 से 12 लाख लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है, तो इतनी भारी संख्या में लोगों के जुटने से दिल्ली की कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और अराजकता या अव्यवस्था फैलने की आशंका बढ़ जाती है।   व्यापारियों की अपील: संगठन ने राहुल गांधी और ...

*दशहरा मेला में जेसीआई ने स्मृति स्तंभ पर श्रंद्धाजलि सभा आयोजित की...*

चित्र
 *दशहरा मेला में जेसीआई ने स्मृति स्तंभ पर श्रंद्धाजलि सभा आयोजित की...* लखीमपुर, नगर की सुपरिचित समाजसेवी संस्था जेसीआई लखीमपुर खीरी ने मेला परिसर में बने स्मृति स्तंभ पर श्रंद्धाजलि सभा आयोजित कर 1976में आये भीषण तूफान में हताहत हुये जनमानस के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। दो मिनट का मौन रख कर व मोमबत्ती जलाकर कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। ज्ञातव्य है कि उस त्रासदी हेतु जेसीआई द्वारा एक स्मृति स्तंभ का निर्माण करवाया गया था और तबसे प्रत्येक वर्ष दशहरा मेला के दौरान संस्था सदस्य अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम निदेशक आलोक शुक्ला, प्रभारी राजेश पटेल, आगामी अध्यक्ष विश्वास सेठ के साथ सचिन अग्रवाल, विशाल सेठ, राममोहन गुप्ता, सुमित शर्मा, कुशाग्र अग्रवाल, राहुल माथुर, लव पुरी, अनिल अग्रवाल, कनिष्क बरनवाल, शुभम टण्डन, कुमार उत्कर्ष, सौरभ गुप्ता, लेखनी सेठ, मंजू बरनवाल, मुक्ति अग्रवाल, पारुल पटेल, समीक्षा टण्डन आदि मौजूद रहे। उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी आर्येन्द्र पाल सिंह ने बताया कि संस्था की चली आ रही परम्परा के अनुसार आगामी अध्यक्ष अपने कार्यकाल...

नैमिष प्रान्त द्वारा आयोजित प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने जगाई राष्ट्रीय चेतना, अजमानी पब्लिक स्कूल की टीम बनी विजेता..

चित्र
नैमिष प्रान्त द्वारा आयोजित प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने जगाई राष्ट्रीय चेतना, अजमानी पब्लिक स्कूल की टीम बनी विजेता.. लखीमपुर खीरी, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत स्वरों की मधुर गूंज, भारतीय संस्कृति की अनुपम छटा और विद्यार्थियों की प्रतिभा का अद्भुत संगम जो देखते बना, अवसर था भारत विकास परिषद, नैमिष प्रान्त द्वारा आयोजित प्रान्त स्तरीय हिंदी एवं संस्कृत राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता तथा राष्ट्रीयता से ओतप्रोत लोकगीत प्रतियोगिता का। स्थानीय कृष्णा मैरिज लाॅन के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध करने के साथ ही राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक गौरव और भारतीय परंपराओं के प्रति समर्पण का भाव जागृत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्पार्चन और सामूहिक वंदेमातरम् गायन के साथ हुआ। राष्ट्रभक्ति के भावों से ओतप्रोत वातावरण में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। प्रतियोगिता में विभिन्न शाखाओं द्वारा आयोजित शाखा स्तरीय प्रतियोग...