नैमिष प्रान्त द्वारा आयोजित प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने जगाई राष्ट्रीय चेतना, अजमानी पब्लिक स्कूल की टीम बनी विजेता..

नैमिष प्रान्त द्वारा आयोजित प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने जगाई राष्ट्रीय चेतना, अजमानी पब्लिक स्कूल की टीम बनी विजेता..







लखीमपुर खीरी,

राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत स्वरों की मधुर गूंज, भारतीय संस्कृति की अनुपम छटा और विद्यार्थियों की प्रतिभा का अद्भुत संगम जो देखते बना, अवसर था भारत विकास परिषद, नैमिष प्रान्त द्वारा आयोजित प्रान्त स्तरीय हिंदी एवं संस्कृत राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता तथा राष्ट्रीयता से ओतप्रोत लोकगीत प्रतियोगिता का। स्थानीय कृष्णा मैरिज लाॅन के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध करने के साथ ही राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक गौरव और भारतीय परंपराओं के प्रति समर्पण का भाव जागृत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्पार्चन और सामूहिक वंदेमातरम् गायन के साथ हुआ। राष्ट्रभक्ति के भावों से ओतप्रोत वातावरण में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। प्रतियोगिता में विभिन्न शाखाओं द्वारा आयोजित शाखा स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता सम्मिलित हुये जिनमें लखीमपुर शाखा की ओर से अजमानी पब्लिक स्कूल, संस्कृति शाखा की ओर से सिटी माण्टेसरी इण्टर कालेज की टीम, संस्कार शाखा का प्रतिनिधित्व कर रही माधव चिल्ड्रेन एकेडमी व छोटी काशी गोला की ओर से जी०डी०गोयनका स्कूल की टीम ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने हिंदी और संस्कृत में राष्ट्रीय समूहगान प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति, राष्ट्र की एकता और गौरवशाली परंपराओं का सजीव चित्रण किया। प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित हुई, जिसमें प्रथम चरण हिंदी और द्वितीय चरण संस्कृत भाषा में समूहगान का रहा। इसके उपरांत राष्ट्रीयता की भावना से परिपूर्ण लोकगीतों की प्रस्तुति ने समारोह में लोकसंस्कृति के रंग भी बिखेरे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जयदेव संगीत विद्यालय के प्रधानाचार्य दीनानाथ झा, संस्कृत विदुषी डॉ०अनुराधा दुबे एवं आर्य कन्या डिग्री कालेज की संगीत विभागाध्यक्ष एसोसिएट प्रोफेसर शिवांगी सक्सेना शामिल रहीं। कार्यक्रम का कुशल संचालन ऋतुराज बाजपेई व सत्येन्द्र निगम द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करने के बाद परिणाम घोषित किए। अजमानी पब्लिक स्कूल की टीम ने विजेता होने का गौरव हासिल किया। गोला से आयी जी०डी०गोयनका स्कूल की टीम उपविजेता रही, जबकि सिटी माण्टेसरी इण्टर कालेज की टीम ने प्रतिभाग कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। माधव चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इसी क्रम में लोकगीत प्रतियोगिता में जी०डी०गोयनका की टीम विजेता व अजमानी पब्लिक स्कूल की टीम उपविजेता बनी।

इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध देशबन्धु कालेज के डाॅ०अभिषेक प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भारत विकास परिषद के नैमिष प्रान्त को इस सफल आयोजन के लिए मुक्तकंठ से सराहा और उन्होंने विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीयता और सकारात्मक मूल्यों के विकास के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे प्रान्तीय अध्यक्ष एडवोकेट रमेश कुमार वर्मा ने उपस्थित अतिथियों, निर्णायकों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संदेश में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने, उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने तथा भारतीय संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय सचिव (सम्पर्क) डॉ० राजवीर सिंह ने की व परिवेक्षक के तौर पर रायबरेली से आये क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक (सेवा) राजाराम मौर्य, प्रान्तीय उपाध्यक्ष नरेश चन्द्र वर्मा, प्रान्तीय वित्त सचिव हरीश शाह, गतिविधि संयोजक (संस्कार) सत्येन्द्र निगम, प्रान्तीय गतिविधि संयोजिका (महिला सहभागिता) नमिता श्रीवास्तव की गरिमामय उपस्थिति रही। 

इस अवसर पर भारत विकास परिषद लखीमपुर शाखा अध्यक्ष प्रबोध कुमार शुक्ल, सचिव अमित कुमार सिंह चौहान, संस्कृति शाखा के प्रभारी एडवोकेट आर्येन्द्र पाल सिंह, सचिव राजशेखर, लखीमपुर शाखा से रुचि ऋतुराज, रेखा शुक्ला, राम बहादुर मित्रा, छोटे लाल, संस्कार शाखाध्यक्ष शशि कांत श्रीवास्तव, सचिव दीपाली गुप्ता, संजय रायजादा, छोटी काशी गोला के शाखाध्यक्ष अध्यक्ष अनुज कुमार खरे, सचिव मनोज वर्मा के साथ विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण, बच्चे व उत्साही दर्शकों की पूरे कार्यक्रम में सहभागिता बनी रही। परिणाम संकलन में प्रबोध कुमार शुक्ल का विशेष योगदान रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रतापगढ़ के नामी-गिनामी वकील पुष्पराज सिंह जी जो पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जु.बा.ए.(पुरातन) प्रतापगढ़ है जिन्हें लोग हंड्रेड डायल भी कहते हैं से सीधी बात