संदेश

सितंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी

चित्र
प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश के शेर दिल तेज तर्रार जनाब मोहम्मद खालिद साहब सभी साथियों की वापसी के लिए लखनऊ से चलकर जिला खीरी लखीमपुर हाशिम पीर बाबा के स्थान पर छटनी के नाम पर कार्य से हटाए गए बिजली के आउटसोर्स कर्मचारियों साथियों की वापसी के लिए दुआ करते हुए सभी साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत जल्द उस परमेश्वर उस मलिक ने चाहा तो सभी की वापसी अपने गंतव्य स्थान पर इस पद पर होगी! आदरणीय अध्यक्ष जनाब खालिद मोहम्मद साहब जी के साथ में कुछ पल बिताने का अवसर मिला उसके लिए मैं सादर अभिनंदन करता हूं धन्यवाद देता हूं! जय संगठन जय श्रम🙏🚩🙏    विक्रम चन्द्र गांधी जिला मीडिया प्रभारी जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश🙏🚩🙏

रुड़की।बीटी गंज में आयोजित 106-वीं भव्य रामलीला महोत्सव के दसवें दिन विभीषण निष्कासन,सेतु बंधन और अंगद रावण संवाद का कलाकारों द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से मंचन किया गया।

चित्र
 रुड़की।बीटी गंज में आयोजित 106-वीं भव्य रामलीला महोत्सव के दसवें दिन विभीषण निष्कासन,सेतु बंधन और अंगद रावण संवाद का कलाकारों द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से मंचन किया गया। मंचम से पूर्व आरती तथा गणेश वंदना के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ,इसके बाद रामलीला मंचन में हनुमान जी लंका दहन करके रामादल में वापस आते हैं।उसके बाद सेतु बंधन का मंचन किया गया।सेतु बंधन से पूर्व जावावंत जी लंका जाकर रावण को बुलाकर लाते हैं।यज्ञ करने व रामेश्वर की स्थापना के लिए बहुत सुंदर दृश्य देख भक्तगणों द्वारा जय श्री राम के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।विभीषण जी रावण को लंका से बेइज्जत करके निकाल देते हैं।विभीषण जी फिर रामादल में आते हैं,जहां भगवान श्री राम उन्हें वचन देते हैं कि मैं रावण का अंत करके तुम्हें लंका का राजा बनाऊंगा।उनका अभिषेक किया जाता है,फिर विभीषण जी के कहने पर एक बार फिर भगवान श्री राम अंगद को दूत बनाकर लंका भेजते हैं।अंगद रावण को बहुत समझाते हैं कि युद्ध में किसी का हित नहीं होता,केवल हानि ही हानि होती है,किंतु रावण के अहंकार के कारण उनका यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं करता और अंत में अंगद जी युद्ध ...

नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,भक्तों ने आरती कर लिया मां का आशीर्वाद

चित्र
 रुड़की।नवरात्रि के पावन पर्व पर श्री दुर्गा मां मंदिर,दुर्गा चौक स्थित मंदिर में भक्तों ने बड़ी संख्या में आरती कर माता जगदंबा के दरबार में माथा टेका और मन से प्रार्थना की। शाम की आरती पंडित रोहित शास्त्री द्वारा कराई गई।पूर्व मेयर गौरव गोयल भी माता के दरबार में पहुंचे में पहुंचे तथा पूजा-अर्चना की,वहीं कांग्रेस पार्टी से मेयर प्रत्याशी रही श्रीमती पूजा गुप्ता एवं कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता के साथ माता की आरती में शामिल हुई।मंदिर समिति के प्रधान अशोक अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने आरती में शामिल हुए गणमान्य लोगों व समर्पण टीम (महिला और पुरुष) का माला और चुनरी देकर भव्य स्वागत किया।आरती के पश्चात कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता एवं वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती पूजा गुप्ता ने सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया।इस अवसर पर समर्पण अध्यक्ष नरेश यादव,सोनी रोड,सौरभ चौरसिया अरविंद लाल,मनोज गोयल सोनू,संदीप गोयल,प्रदीप गोयल,सतिंदर पाल, उषा अग्रवाल,बीना,मोनिका,सूर्यकांत त्यागी, अंकुर त्यागी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

हरदोई सीतापुर रोड की सड़कों पर गड्ढों की भरमार आज फिर एक जान गई नहीं सुनता हैं कोई भी अधिकारी

हरदोई सीतापुर रोड मे बहुत बड़े-बड़े गड्ढे हैं जिससे आए दिन हादसा हुआ करते हैं, आए दिन दुर्घटना होती रहती है परंतु इतनी बार जनता के प्रार्थना पत्र देने और सूचित करने के बावजूद कोई भी एक्शन नहीं लिया जाता और गड्ढे वही के वही है जनता बड़ी परेशानी में है कि आखिर अधिकारी क्यों नहीं सुनते इसी क्रम में दिनांक 29 सितंबर 2025 को सुषमा पत्नी दिनेश निवासी गजोधरपुर माजरा बर्मी थाना और तहसील मिश्रिख किसी कार्यवश मोटरसाइकिल से दोनों लोग मिश्रिख आ रहे थे हरदोई सीतापुर रोडपर करियाडीह गांव की पुलिया के पास रोड में बहुत बड़ा गड्ढा होने के कारण मोटरसाइकिल से सुषमा पत्नी दिनेश शुक्ला गड्ढे मे गिरकर खत्म हो गई जिससे घर में मातम छा गया  अगर सीतापुर हरदोई रोड की मरम्मत न कराई गई तो किसी दिन फिर हादसा हो सकता है  उमा प्रकाश समाचार पत्र से ब्यूरो चीफ ओमकार त्रिपाठी तहसील मिश्रिख जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश

भक्ति एवं आनन्दमय वातावरण में देवी माँ के जयकारों के साथ मनाया गया कन्या पूजन / विजयदशमी कार्यक्रम

चित्र
भक्ति एवं आनन्दमय वातावरण में देवी माँ के जयकारों के साथ मनाया गया कन्या पूजन / विजयदशमी कार्यक्रम दिनांक 29 सितम्बर 2025, दिन सोमवार को विद्यालय 'सनातन धर्म सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इंटर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर खीरी में शारदीय नवरात्रि तथा विजयदशमी के अवसर पर कन्या पूजन एवं रावण दहन का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि इतिहास संकलन समिति के अध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित जी एवं विद्यालय की उपप्रधानाचार्य श्रीमती डॉ० सीमा मिश्रा जी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वन्दना से हुआ। इतिहास संकलन समिति के अध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित ने कहा कि जीवन में शक्ति की उपासना का सीधा अर्थ अपनी सभी प्रकार की शक्तियो, चाहे वे शारीरिक हों या मानसिक, बौद्धिक हों या आध्यात्मिक को संपूर्ण रूप से जागरण अथवा प्रकटीकरण है। राष्ट्र की सनातन वैचारिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक चेतना एवं ऊर्जा से जुड़ना है। वांछित सफलता प्राप्त करने के लिए शक्ति की आराधना आवश्यक है। भगवान राम ने भी राक्षसराज रावण पर विजय प्राप्त करने के लिए शक्ति की उपासना ...

लखनऊ से सनसनीखेज खबर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन!!

चित्र
लखनऊ से सनसनीखेज खबर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन!! यूपी में सबसे ज्यादा मेट्रो संचालन CM  वाराणसी में रोपवे बन रहा है CM  यूपी में तेजी से विकास कार्य हो रहे CM  यूपी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा CM  ग्राम पंचायतों के साथ CM योगी आदित्यनाथ का संवाद!! विकसित प्रदेश के लिए समर्थन दें CM  यूपी आज दूसरे नंबर पर है CM योगी आदित्यनाथ!! यूपी में पहली रैपिड ट्रेन चल रही है CM  अगले 4 साल में यूपी नंबर वन बनेगा CM

उप निरीक्षक शिवराज सिंह की टीम ने विद्यालय में बोरा पहन वाहन बैटरी चोरी के अपराधियों को बैटरियाँ सहित किया गिरफ्तार

चित्र
उमा प्रकाश समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए उप निरीक्षक शिवराज सिंह की टीम ने विद्यालय में बोरा पहन वाहन बैटरी चोरी के अपराधियों को बैटरियाँ सहित किया गिरफ्तार  उमा प्रकाश ब्यूरो चीफ संदीप शुक्ला  उपनिरीक्षक शिवराज सिंह की टीम ने धर दबोचा  सरोजनीनगर।  सेंट एंजिल्स कालेज शान्तीनगर, सरोजनीनगर में हुई बोरा पहन कर कारित की गयी चोरी की घटना का संज्ञान लेकर चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक शिवराज सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने काफी मशक्कत करके खुफिया जानकारी एकत्रित करने के बाद संतोष कुमार पुत्र स्व० राजाराम विष्णुनगर सरोजनीनगर व पुनीत मिश्रा पुत्र स्व० प्रेमप्रकाश मिश्रा नई बस्ती थाना सरोजनीनगर का नाम सामने आया तो उनकी गतिविधियों पर पुलिस की तिरक्षी नजर रखी जाने लगी । इन्होंने बडे ही इत्मीनान से चोरी की गयी बैटरियों को सुरक्षित छिपा कर रखकर बेचने की फिराक में योजना बना रहे थे ।         शिवराज सिह की टीम द्वारा जब चोर बैटरियों को बेचने ले जाते समय माल सहित बरामदगी कर हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। उपनिरीक्षक ने बताया कि टीम द्वा...

जेसीआई लखीमपुर ने अपना 51वां स्थापना दिवस मनाया..

चित्र
जेसीआई लखीमपुर ने अपना 51वां स्थापना दिवस मनाया. .* लखीमपुर, चिरपरिचित व्यक्तित्व विकास एवं समाजसेवी संगठन जेसीआई लखीमपुर खीरी का 51वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ फन माॅल के सभागार में मनाया गया। वर्ष 1975में जेसीआई लखीमपुर खीरी की स्थापना हुई थी। विगत 50वर्षों से यह संगठन अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हुये नगर में अपनी कार्यशैली के लिए सुविख्यात है। स्थापना दिवस के अवसर पर वर्तमान अध्यक्ष शुभम टण्डन के नेतृत्व में व विश्वास सेठ और सुमित शर्मा के संयोजक एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी पूर्वाध्यक्षों व एसोसिएट सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन लेखनी सेठ व मीता गर्ग द्वारा किया गया। पूर्वाध्यक्षों के स्वर्णिम सफर को प्रोजेक्टर के माध्यम से दर्शाया गया। लगभग 20पूर्वाध्यक्ष कार्यक्रम में शामिल हुए। संस्थापक उपाध्यक्ष केवल कृष्ण जो कि इस समय अमेरिका में हैं, उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग से अपने उद्गार व्यक्त करते हुए हर्ष व्यक्त किया। इसके उपरांत पूर्वाध्यक्ष राममोहन गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, आर्येन्द्र पाल सिंह, राजेश पटेल, विशाल सेठ, तुषार गर्ग, अतिन गर...

सूरौठ में तहसील ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित, 5 अक्टूबर को तहसील अध्यक्ष का चुनाव करवाने का लिया निर्णय

चित्र
सूरौठ में तहसील ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित, 5 अक्टूबर को तहसील अध्यक्ष का चुनाव करवाने का लिया निर्णय  समाज सुधार के विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा। जिला ब्यूरो चीफ विजय कुमार पांडेय हिण्डौन सिटी जिला करौली सूरौठ। तहसील ब्राह्मण समाज की बैठक गुरुवार को कस्बे में किशोरी सेठ की बगीची में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के तहसील अध्यक्ष राधेश्याम चतुर्वेदी पाली ने की। बैठक में चौबीसा ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश नारायण सहारिया जटवाडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में ब्राह्मण समाज के नए तहसील अध्यक्ष का चुनाव 5 अक्टूबर को गांव चिनायटा स्थित चामुंडा देवी मंदिर परिसर में करवाने का निर्णय लिया गया। तहसील ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि बैठक की शुरुआत समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर की। बैठक में तहसील अध्यक्ष राधेश्याम चतुर्वेदी ने अपना कार्यकाल पूर्ण होने के कारण पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। सभी लोगों ने तय किया कि जब तक नए तहसील अध्यक्ष का चुनाव नहीं होगा, तब तक राधेश्याम चतुर्वेदी एवं उनकी कार्यकारिणी क...

महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शासन प्रतिबद्ध : डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल

चित्र
 *मिशन शक्ति 5.0 : जहां हक की बात बनी प्रेरणा : डीएम ने महिलाओं को दिया आत्मविश्वास और सशक्त होने का संदेश* डीएम ने आयोग सदस्य संग बांटी 101 मिशन शक्ति स्पेशल सीएसआर किट, खिले चेहरे लखीमपुर खीरी 25 सितंबर। “हक की बात, जिलाधिकारी के साथ।” मिशन शक्ति 5.0 के तहत गुरुवार को वन स्टाफ सेंटर में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके हक अधिकारों की चर्चा का भव्य मंच सजा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, राज्य महिला आयोग सदस्य सुजाता कुमारी, सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने महिलाओं को उनके हक़ और आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाई। टूटते रिश्तों को जोड़ने की प्रेरक दास्तानें सुनाई और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का सफल संयोजन डीपीओ लवकुश भार्गव ने किया। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा से प्रभावित महिलाओं, निराश्रित महिलाओं, सुलह समझौते के बाद सुखचैन से रहने वाले परिवार की महिलाओं और वन स्टाफ सेंटर की संवासिनियों को “मिशन शक्ति स्पेशल सीएसआर किट” वितरित की गई। इस दौरान डीएम ने स्वयं महिलाओं से संवाद भी किया।  महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शासन प्रतिबद्ध :...

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज के प्रीतम दास प्रेक्षागृह में प्रयागराज फार्मासिस्ट वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया

चित्र
आज दिनांक 25 सितम्बर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज के प्रीतम दास प्रेक्षागृह में प्रयागराज फार्मासिस्ट वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडल आयुक्त श्री बादल चटर्जी जी ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर प्रयागराज श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी जी और मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल्स डॉक्टर वीके पांडे जी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उमा प्रकाश समाचार पत्र से संवाददाता सीताराम मिश्रा की विशेष रिपोर्ट कार्यक्रम के सभी अतिथियों ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2025 सोच स्वास्थ्य सोच फार्मासिस्ट के थीम पर अपने विचार रखें सभी अतिथियों ने समाज में फार्मासिस्टों की उपयोगिता और समर्पण को स्वीकार किया।  प्रयागराज फार्मासिस्ट वेलफेयर फाउंडेशन परिवार की ओर से जिला अध्यक्ष आशीष पांडे प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष संदीप साहू कौशांबी जिला अध्यक्ष राजेंद्र मौर्य बालेंद्दु मिश्रा शशांक केसरी सुरेंद्र गिरी चंद्रबली विपिन केसरवानी प्रवीण मिश्रा संस्थापक रंजीत कुशवाहा सचिव अनस अहमद उपस्थित रहे प्रदेश अध...

फ्रेंड्स महिला क्लब द्वारा डांडिया उत्सव धूमधाम से मनाया।

चित्र
फ्रेंड्स महिला क्लब द्वारा डांडिया उत्सव धूमधाम से मनाया। जिला ब्यूरो चीफ विजय कुमार पांडेय हिण्डौन सिटी जिला करौली बारां फ्रेंड्स महिला क्लब द्वारा खाती कॉलोनी में डांडिया उत्सव धूमधाम से मनाया ।सपना गोयल ने बताया नवरात्रि एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो देवी दुर्गा की आराधना और पूजा के लिए मनाया जाता है। नवरात्र के दौरान, देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है, जिन्हें नवदुर्गा कहा जाता है।नवरात्र मनाने के कई कारण हैं।नवरात्र देवी दुर्गा की महिषासुर पर विजय का प्रतीक है, जो अच्छाई की जीत और बुराई के नाश का प्रतिनिधित्व करता है। नवरात्र के दौरान, लोग विभिन्न तरीकों से देवी दुर्गा की पूजा करते हैं, जैसे कि व्रत रखना, पूजा करना, और गरबा और डांडिया रास जैसे पारंपरिक नृत्यों में भाग लेना। कार्यक्रम में रुचि जैन ,अंजना अरोड़ा, सुशीला पिपलानी, जागृति कालरा,अनीता शर्मा आदि महिलाओं का सहयोग रहा।

सीसीटीवी में कैद हुए चोर - ग्रामीण हैरान और परेशान

चित्र
अफवाह कहा जाए यहां हकीकत सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरों की फोटो और ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है रात  रात्रि भर ग्रामीण क्षेत्र ग्रामीणों द्वारा स्वयं की रक्षा इस समय रात्रि जागकर कर रहे हैं  सीताराम मिश्रा की रिपोर्ट प्रयागराज

लखनऊ महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया

चित्र
लखनऊ महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया आज लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी का जन्मदिन कैंप कार्यालय में बड़े ही धूमधाम, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में , पार्षदगण, पार्टी कार्यकर्ता तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और सभी ने महापौर जी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस विशेष अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने महापौर जी को पुष्प-गुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि "महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के नेतृत्व में लखनऊ निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।" सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड की पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने अपने उद्बोधन में महापौर जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि "उनका प्रशासनिक अनुभव और संवेदनशील नेतृत्व लखनऊ को एक नई दिशा दे रहा है। हम सभी को गर्व है कि नगर निगम को एक सशक्त नेतृत्व प्राप्त है।" कार्यक्रम में मौजूद सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने महापौर जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना ...

बादल चटर्जी एवं महापौर गणेश केसरवानी मुख्य अतिथि होंगे प्रयागराज फार्मासिस्ट फाउंडेशन के अरविंद पांडेय, रंजीत कुशवाहा, उदयभान सिंह, अनस अहमद, आशीष पांडेय, प्रवीण मिश्रा की अगुआई में कार्यक्रम आयोजित होगा

चित्र
 बादल चटर्जी एवं महापौर गणेश केसरवानी मुख्य अतिथि होंगे प्रयागराज फार्मासिस्ट फाउंडेशन के अरविंद पांडेय, रंजीत कुशवाहा, उदयभान सिंह, अनस अहमद, आशीष पांडेय, प्रवीण मिश्रा की अगुआई में कार्यक्रम आयोजित होगा  कल दिनांक 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर प्रयागराज फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर पर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रीतमदास प्रेक्षागृह सभागार में कार्यक्रम आयोजित होगामुख्य अतिथि बादल चटर्जी पूर्व मंडल आयुक्त प्रयागराज एवं गणेश केसरवानी महापौर प्रयागराज होंगे शामिलमुख्य अतिथि बादल चटर्जी पूर्व मंडल आयुक्त प्रयागराज एवं गणेश केसरवानी महापौर प्रयागराज होंगे शामिल

ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन क़े द्वारा बोनस-बढ़ोत्तरी-दिवस कार्यक्रम किया गया।-पूरे देश में एक ही पेंशन ब्यवस्था OPS होनी चाहिए

चित्र
ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन क़े द्वारा बोनस-बढ़ोत्तरी-दिवस कार्यक्रम किया गया। केंद्र सरकार रेलवे कर्मचारियों के लिए अतिशीघ्र बोनस की घोषणा करें-रत्नेश वर्मा उत्पादकता आधारित बोनस सातवे वेतन आयोग के अनुसार 46157/- रुपया दिया जाए। ------- रत्नेश वर्मा आज दिनांक 24 सितम्बर 2025 दिन बुधवार को पूर्व मध्य रेल जोन का एकमात्र मान्यता प्राप्त यूनियन ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज युनियन ( निबंधन संख्या -4065 ) क़े द्वारा बोनस का रेट सातवे वेतन आयोग के न्यूनतम वेतनमान के अनुसार 46157 रुपया देने तथा रेलवे बोनस की घोषणा जल्द से जल्द करने के साथ कुछ अन्य मुद्दों क़े लिए देश भर में किए जा रहे बोनस-बढ़ोत्तरी-दिवस  क़े  समर्थन में  विरोध-प्रदर्शन  किया गया। यह विरोध प्रदर्शन रैली स्थानीय रक्सौल रेलवे स्टेशन क़े नजदीक ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज युनियन क़े केंद्रीय ( जोनल) जॉइंट सेक्रेटरी श्री रत्नेश वर्मा क़े नेतृत्व मे बोनस की घोषणा करने और बोनस बढ़ोत्तरी के नारेवाजी से आरम्भ हुआ । श्री रत्नेश वर्मा ने  कहा कि इंडियन रेलवे इम्प्लांइज फेडरेशन (I. R. E. F.) के और ईस्ट सेंट्रल ...

अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन जयंती की भव्य शोभा यात्रा और आम सभा की बैठक हुई आयोजित ।

चित्र
अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन जयंती की भव्य शोभा यात्रा और आम सभा की बैठक हुई आयोजित । जिला ब्यूरो चीफ विजय कुमार पांडेय हिण्डौन सिटी जिला करौली हिण्डौन सिटी।कलश मोटरसाइकिल रैली के साथ भव्य झांकियो के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।  शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में अग्र महिलाएं और पुरुष दिखे।अग्रवाल समाज हिण्डौन सिटी द्वारा सोमवार को 9 बजे से कंबलवाल बगीची से निकली भव्य शोभायात्रा अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सतेंद्र आर्य और महामंत्री एडवोकेट लक्ष्मण गोयनका ने बताया कि अग्रसेन जयंती को भव्य बनाने हेतु महिलाओं ने एक ही रंग के ड्रेस कोड पहनकर सिर पर कलश धारण किया तथा भव्य झांकियां के साथ साथ अग्रवाल युवा संगठन द्वारा एक विशाल मोटरसाइकिल रैली और दो गुड सवार और महाराजा अग्रसेन रथ के साथ आकर्षक झलकियां मन मोह रही थी तथा शोभा यात्रा मै कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई निशुल्क सहभोज मै 15000 से अधिक अग्र बंधु और महिलाएं शामिल हुऐ जो की प्रसिद्ध हलवाईयों की टीम द्वारा स्वादिष्ट सहभोज तैयार किया गया जिसमें 35 से अधिक हलवाई एवं सहयोगियों द्वारा बनाया गया जिसमें अनेकों भट्ठियां लगाई गई ह...

रुड़की।श्री रामलीला समिति बीटी गंज,रुड़की द्वारा श्री रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन तीनों भाइयों रावण,कुंभकरण व विभीषण ने ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त किया

चित्र
रुड़की।श्री रामलीला समिति बीटी गंज,रुड़की द्वारा श्री रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन तीनों भाइयों रावण,कुंभकरण व विभीषण ने ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त किया इसके पश्चात रावण इतने से भी प्रसन्न नहीं हुआ और घोर तपस्या शुरू कर दी।कैलाश पर्वत को हिलाकर भगवान भोलेनाथ से वरदान प्राप्त किया,इस दौरान अयोध्या में हल जुताई के दौरान राजा जनक को एक मटके में माता सीता जी मिली,जो राजा जनक की पुत्री कहलाई।मंगल गीत और खुशियां मनाई गई।भगवान श्रीराम जी का जन्म भी भक्तों ने खुशियों व धूमधाम से मनाया।इस अवसर पर नितिन गोयल,विनीत सिंघल,डॉक्टर टेक वल्लभ,सौरभ सिंघल,मनोज अग्रवाल,विशाल गुप्ता,नवनीत गर्ग,प्रदीप परूथी,दीपक शुक्ला,शशिकांत अग्रवाल,अमन अग्रवाल,दीपक तायल,अभिषेक मित्तल,निखिल तायल,वरुण ठकराल,नैतिक सेठी,सुमित चौहान,नमन गोयल व अनुज आत्रे आदि बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

जेएसवी ईवनिंग क्लब ने किया गरबा डांस का भव्य आयोजन

चित्र
जेएसवी ईवनिंग क्लब ने किया गरबा डांस का भव्य आयोजन बागपत, उत्तर प्रदेश।  बड़ौत नगर के शगुन फार्म हाउस में नवरात्रों के उपलक्ष्य में जेएसवी ईवनिंग क्लब ऑफ डांस, गली नम्बर तीन, भगवान महावीर मार्ग द्वारा एक भव्य गरबा डांस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गरबा डांस में 80 से भी अधिक महिलाओं ने भाग लिया। मुख्य आयोजनकर्ता जेएसवी किड्स एकेडमी की प्रिंसिपल मीता अरोड़ा ने बताया कि गरबा और डांडिया नवरात्रि के समय समाज में एकता और प्रेम का संदेश फैलाते हैं। भारत में हर प्रदेश में गरबा खेलने की परंपरा है। ये नृत्य समाज को एक साथ लाते हैं, जिससे सामाजिक संबंध मजबूत होते हैं। जेएसवी किड्स एकेडमी के कॉर्डिनेटर हर्षित अरोड़ा ने बताया कि गरबा और डांडिया न केवल धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि यह एक बेहतरीन शारीरिक व्यायाम भी है। इसके साथ-साथ, यह मानसिक शांति और सुकून भी प्रदान करता है, क्योंकि यह नृत्य मां दुर्गा की उपासना और उनके प्रति समर्पण का एक माध्यम है। प्रमुख समाजसेवी अनिल अरोड़ा ने बताया कि नवरात्रि का त्योहार गरबा और डांडिया के बिना अधूरा है। यह सिर्फ एक सांस्कृतिक नृत्य नहीं, बल्कि यह नृत्य...

जातिगत भेदभाव खत्म करने को यूपी सरकार का बड़ा फैसला,पुलिस रिकॉर्ड्स से हटेगा जाति का उल्लेख

चित्र
जातिगत भेदभाव खत्म करने को यूपी सरकार का बड़ा फैसला,पुलिस रिकॉर्ड्स से हटेगा जाति का उल्लेख लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में उत्तर प्रदेश सरकार ने जातिगत भेदभाव समाप्त करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। कार्यवाहक मुख्य सचिव दीपक कुमार ने रविवार को आदेश जारी कर दिया। अब एफआईआर,गिरफ्तारी मेमो और अन्य पुलिस दस्तावेजों से जाति का उल्लेख हटा दिया जाएगा। इसके स्थान पर माता-पिता के नाम जोड़े जाएंगे। साथ ही थानों के नोटिस बोर्ड, वाहनों और साइनबोर्ड्स से जातीय संकेत और नारे भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने जाति आधारित रैलियों और प्रदर्शनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर जातिगत प्रचार-प्रसार पर कड़ी निगरानी रखने का भी निर्णय लिया है। हालांकि, SC/ST एक्ट से जुड़े मामलों में जाति का उल्लेख यथावत रहेगा। इस आदेश के पालन हेतु नई SOP बनाई जाएगी और पुलिस नियमावली में संशोधन किया जाएगा। सरकार का दावा है कि यह कदम सामाजिक समरसता स्थापित करने और भेदभाव मिटाने में ऐतिहासिक साबित होगा।

लखनऊ में चोरों के हौसले बुलंद सीसीटीवी होने के बावजूद भी ट्रैक्टर नहीं हुआ बरामद

चित्र
लखनऊ में चोरों के हौसले बुलंद सीसीटीवी होने के बावजूद भी ट्रैक्टर नहीं हुआ बरामद  पूरा मामला थाना ठाकुरगंज के अंतर्गत है ठाकुरगंज थाना के अंतर्गत सुनील तिवारी का ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी हो गया, पीड़ित FIR लिखाने के लिए चौकी के चक्कर के चक्कर लगाता रहा परंतु चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह थोड़ी देर में ,कल, परसों आदि कहकर मामले को टालते रहे। बाद में पीड़ित ने कमिश्नर के पास एप्लीकेशन दी और कमिश्नर के ऑफिस से फोन आने के बाद में भी चौकी इंचार्ज आ जाइए, कल लिए परसों लिए करते रहे इस मामले का संज्ञान लेते हुए लखनऊ के विधायक नीरज बोरा संज्ञान लिया और इंस्पेक्टर को फोन करके पूछा तब जाकर किसी तरह से पीड़ित का मुकदमा लिखा गया। सूत्रों के अनुसार ज्ञात हुआ बात यह है चौकी इंचार्ज कभी इंस्पेक्टर हुआ करते थे उत्तर प्रदेश सरकार में उनकी इसी लापरवाही के कारण उनके कंधे से एक तारा हटा दिया गया और वह फिर दरोगा बन गए , सूत्रों के अनुसार सभी जगह चर्चा है के दरोगा जी को हर कार्य में लापरवाही करने की आदत है। ठाकुरगंज थाना में पीड़ित ने जब दरोगा जी से बात की तो तो कहां गया कि एक महीना बाद बाद में फोन करना अगर जो क...