हरदोई सीतापुर रोड की सड़कों पर गड्ढों की भरमार आज फिर एक जान गई नहीं सुनता हैं कोई भी अधिकारी
हरदोई सीतापुर रोड मे बहुत बड़े-बड़े गड्ढे हैं जिससे आए दिन हादसा हुआ करते हैं, आए दिन दुर्घटना होती रहती है परंतु इतनी बार जनता के प्रार्थना पत्र देने और सूचित करने के बावजूद कोई भी एक्शन नहीं लिया जाता और गड्ढे वही के वही है जनता बड़ी परेशानी में है कि आखिर अधिकारी क्यों नहीं सुनते
इसी क्रम में दिनांक 29 सितंबर 2025 को सुषमा पत्नी दिनेश निवासी गजोधरपुर माजरा बर्मी थाना और तहसील मिश्रिख किसी कार्यवश मोटरसाइकिल से दोनों लोग मिश्रिख आ रहे थे हरदोई सीतापुर रोडपर करियाडीह गांव की पुलिया के पास रोड में बहुत बड़ा गड्ढा होने के कारण मोटरसाइकिल से सुषमा पत्नी दिनेश शुक्ला गड्ढे मे गिरकर खत्म हो गई जिससे घर में मातम छा गया
अगर सीतापुर हरदोई रोड की मरम्मत न कराई गई तो किसी दिन फिर हादसा हो सकता है
उमा प्रकाश समाचार पत्र से ब्यूरो चीफ ओमकार त्रिपाठी तहसील मिश्रिख जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें