जेसीआई लखीमपुर ने अपना 51वां स्थापना दिवस मनाया..

जेसीआई लखीमपुर ने अपना 51वां स्थापना दिवस मनाया..*

लखीमपुर,








चिरपरिचित व्यक्तित्व विकास एवं समाजसेवी संगठन जेसीआई लखीमपुर खीरी का 51वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ फन माॅल के सभागार में मनाया गया। वर्ष 1975में जेसीआई लखीमपुर खीरी की स्थापना हुई थी। विगत 50वर्षों से यह संगठन अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हुये नगर में अपनी कार्यशैली के लिए सुविख्यात है। स्थापना दिवस के अवसर पर वर्तमान अध्यक्ष शुभम टण्डन के नेतृत्व में व विश्वास सेठ और सुमित शर्मा के संयोजक एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी पूर्वाध्यक्षों व एसोसिएट सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन लेखनी सेठ व मीता गर्ग द्वारा किया गया। पूर्वाध्यक्षों के स्वर्णिम सफर को प्रोजेक्टर के माध्यम से दर्शाया गया। लगभग 20पूर्वाध्यक्ष कार्यक्रम में शामिल हुए। संस्थापक उपाध्यक्ष केवल कृष्ण जो कि इस समय अमेरिका में हैं, उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग से अपने उद्गार व्यक्त करते हुए हर्ष व्यक्त किया। इसके उपरांत पूर्वाध्यक्ष राममोहन गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, आर्येन्द्र पाल सिंह, राजेश पटेल, विशाल सेठ, तुषार गर्ग, अतिन गर्ग, विकास टण्डन, अमित मिश्रा, अर्जित अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, अमर सिंह, योगेश जोशी, सौरभ गुप्ता, कनिष्क बरनवाल, सौरभ गुप्ता, कुमार उत्कर्ष ने अपने विचार व्यक्त किये। एसोसिएट सदस्य अंकुर डोगरा, मनीष बरनवाल, रामजी पुरी, संस्था सदस्य अंकित मित्तल, राहुल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, रजत शेखर, विक्रम सचदेवा, आलोक शुक्ला, सौरभ गुप्ता, दिलीप बरनवाल, अजय महेन्द्र , असद हुसैन , चेयरपर्सन जसप्रीत छाबड़ा, मंजू बरनवाल, आरती सिंह, श्रद्धा मिश्रा, मोनिका डोगरा, पारुल गर्ग, समीक्षा टण्डन, शिल्पी बरनवाल, शालिनी टण्डन, नीरजा गुप्ता व क्रियान्श आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन पर संस्थाध्यक्ष शुभम टण्डन व उनकी वर्तमान टीम ने सभी पूर्वाध्यक्षों व एसोसिएट सदस्यों को सम्मानित करते हुये उपहार भेंट किये।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी

भक्ति एवं आनन्दमय वातावरण में देवी माँ के जयकारों के साथ मनाया गया कन्या पूजन / विजयदशमी कार्यक्रम