सूरौठ में तहसील ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित, 5 अक्टूबर को तहसील अध्यक्ष का चुनाव करवाने का लिया निर्णय

सूरौठ में तहसील ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित, 5 अक्टूबर को तहसील अध्यक्ष का चुनाव करवाने का लिया निर्णय 

समाज सुधार के विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा।








जिला ब्यूरो चीफ विजय कुमार पांडेय

हिण्डौन सिटी जिला करौली


सूरौठ। तहसील ब्राह्मण समाज की बैठक गुरुवार को कस्बे में किशोरी सेठ की बगीची में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के तहसील अध्यक्ष राधेश्याम चतुर्वेदी पाली ने की। बैठक में चौबीसा ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश नारायण सहारिया जटवाडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में ब्राह्मण समाज के नए तहसील अध्यक्ष का चुनाव 5 अक्टूबर को गांव चिनायटा स्थित चामुंडा देवी मंदिर परिसर में करवाने का निर्णय लिया गया। तहसील ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि बैठक की शुरुआत समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर की। बैठक में तहसील अध्यक्ष राधेश्याम चतुर्वेदी ने अपना कार्यकाल पूर्ण होने के कारण पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। सभी लोगों ने तय किया कि जब तक नए तहसील अध्यक्ष का चुनाव नहीं होगा, तब तक राधेश्याम चतुर्वेदी एवं उनकी कार्यकारिणी के पदाधिकारी कार्यवाहक के रूप में कार्य करते रहेंगे। बैठक में आम सहमति से तय किया गया कि नवीन तहसील अध्यक्ष का चुनाव 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे चिनायटा के चामुंडा माता मंदिर परिसर में करवाया जाएगा। बैठक में चौवीसा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष हरीश चंद्र शर्मा, तहसील ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राधेश्याम चतुर्वेदी पाली, चौवीसा ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश नारायण सहारिया जटवाड़ा, सूरौठ नगर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, आयुर्वेद विभाग के रिटायर्ड अतिरिक्त निदेशक डॉ घनश्याम व्यास, ब्राह्मण समाज के तहसील महामंत्री वेद प्रकाश शर्मा, यातेंद्र सहारिया जटवाड़ा, भागीरथ शर्मा हुक्मी खेड़ा, सूरौठ नगर ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल पाराशर, प्रकाश शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रमोद तिवाड़ी, ओम प्रकाश शर्मा, नरोत्तम शर्मा, राधा रमन सहारिया, योगेंद्र कुमार शर्मा, लज्जाराम सहारिया, ललित शर्मा, रामप्रताप पाराशर, रमेश चंद शर्मा, सुरेश शर्मा, केशव शर्मा आदि ने समाज सुधार के विभिन्न बिंदुओं पर परिचर्चा की।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी

भक्ति एवं आनन्दमय वातावरण में देवी माँ के जयकारों के साथ मनाया गया कन्या पूजन / विजयदशमी कार्यक्रम