उप निरीक्षक शिवराज सिंह की टीम ने विद्यालय में बोरा पहन वाहन बैटरी चोरी के अपराधियों को बैटरियाँ सहित किया गिरफ्तार


उमा प्रकाश समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए उप निरीक्षक शिवराज सिंह की टीम ने विद्यालय में बोरा पहन वाहन बैटरी चोरी के अपराधियों को बैटरियाँ सहित किया गिरफ्तार 

उमा प्रकाश ब्यूरो चीफ संदीप शुक्ला 



उपनिरीक्षक शिवराज सिंह की टीम ने धर दबोचा 


सरोजनीनगर।  सेंट एंजिल्स कालेज शान्तीनगर, सरोजनीनगर में हुई बोरा पहन कर कारित की गयी चोरी की घटना का संज्ञान लेकर चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक शिवराज सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने काफी मशक्कत करके खुफिया जानकारी एकत्रित करने के बाद संतोष कुमार पुत्र स्व० राजाराम विष्णुनगर सरोजनीनगर व पुनीत मिश्रा पुत्र स्व० प्रेमप्रकाश मिश्रा नई बस्ती थाना सरोजनीनगर का नाम सामने आया तो उनकी गतिविधियों पर पुलिस की तिरक्षी नजर रखी जाने लगी । इन्होंने बडे ही इत्मीनान से चोरी की गयी बैटरियों को सुरक्षित छिपा कर रखकर बेचने की फिराक में योजना बना रहे थे ।

        शिवराज सिह की टीम द्वारा जब चोर बैटरियों को बेचने ले जाते समय माल सहित बरामदगी कर हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। उपनिरीक्षक ने बताया कि टीम द्वारा विद्यालय में मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर, समय को केद्र बिन्दु मानकर कई कैमरों में छानबीन किये जाने के उपरान्त लगे सुराग के आधार पर चोरी गयी बैटरियों के साथ चोर पकड़ में आ ही गये,  शिवराज सिंह के अनुसार किया गया दावा जल्द गिरफ्तार होंगे बैटरी चोर,गिरफ्त में लेकर विद्यालय को दिये गये आश्वान को फलीभूत कर दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी

भक्ति एवं आनन्दमय वातावरण में देवी माँ के जयकारों के साथ मनाया गया कन्या पूजन / विजयदशमी कार्यक्रम