संदेश

जनवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

02 फरवरी भी विशेष अभियान तिथि, बूथों पर मिलेंगे बीएलओ

चित्र
 विशेष अभियान में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल का औचक निरीक्षण, बूथ पर पहुंचकर खुद परखी हकीकत मतदान स्थलो का लिया जायजा, बीएलओ से जानी प्रगति, दिए निर्देश 02 फरवरी भी विशेष अभियान तिथि, बूथों पर मिलेंगे बीएलओ लखीमपुर खीरी, 31 जनवरी। मतदाता सूची को दुरुस्त करने की मुहिम ने शनिवार को जिले भर में रफ्तार पकड़ ली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित “विशेष अभियान दिवस” में मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने स्वयं मैदान में उतरकर बूथों का औचक निरीक्षण किया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने डिप्टी डीईओ नरेंद्र बहादुर सिंह और ईआरओ/एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह के साथ क्रमशः मतदान स्थल स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज (भाग संख्या 300-305) और धर्म सभा इंटर कॉलेज (भाग संख्या 236-249) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम सीधे बीएलओ के हेल्प डेस्क पर पहुंचीं, जहां उन्होंने प्राप्त फॉर्म-6 व फॉर्म-8, संलग्न दस्तावेज और निस्तारण की स्थिति को स्वयं दे...

भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद रजिस्टर्ड के द्वारा पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भेंट की गई डायरियां

चित्र
भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद रजिस्टर्ड के द्वारा पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भेंट की गई डायरियां भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद (रजिस्टर्ड) के द्वारा प्रदत्त डायरियां संगठन के अपर निदेशक युगुल किशोर एडवोकेट के द्वारा पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी को सप्रेम भेंट की गई एवं लखीमपुर के सचिव गण एवं स्टार प्रचारक गणों को प्रदान की गई

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देशन में ब्लैकआउट, फायर व मेडिकल रेस्पॉन्स का हुआ जीवंत अभ्यास

चित्र
नेताजी की जयंती पर लखीमपुर में गूंजी सायरन की आवाज, युद्ध जैसी स्थिति में परखी गई प्रशासनिक तैयारियां डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देशन में ब्लैकआउट, फायर व मेडिकल रेस्पॉन्स का हुआ जीवंत अभ्यास लखीमपुर खीरी, 23 जनवरी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्मजयंती पर जिले में नागरिक सुरक्षा के तत्वावधान में शुक्रवार को युद्धकालीन आपदा से निपटने को लेकर व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की मौजूदगी और निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास ने जिले की आपदा प्रबंधन तैयारियों की वास्तविक तस्वीर सामने रख दी। निर्धारित समय पर जैसे ही सायरन की आवाज गूंजी, पूरे अभ्यास क्षेत्र में ब्लैकआउट कर दिया गया। लाइटें बंद होते ही हवाई हमले जैसी आपात स्थिति का दृश्य उत्पन्न हो गया। कुछ देर तक पूरे इलाके में अंधेरा छाया रहा, जिससे लोगों को युद्धकालीन हालात का अनुभव कराया जा सके। मॉक ड्रिल की पूरी प्रक्रिया की जानकारी एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने माइक के माध्यम से दी। बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य आमजन के साथ-साथ संबंधित विभागों के बीच आपसी समन्वय को परखना और आपदा के समय त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित...

आईकेएमजी फैमिली द्वारा “*दिल से दिल तक — ज़रूरतमंदों के नाम एक पहल*” अभियान के अंतर्गत रिक्शा चालक भाइयों के लिए एक प्रेरणादायक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह *कार्यक्रम “आज किसी का दिन बना दें” की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*।

चित्र
आईकेएमजी फैमिली द्वारा “*दिल से दिल तक — ज़रूरतमंदों के नाम एक पहल*” अभियान के अंतर्गत रिक्शा चालक भाइयों के लिए एक प्रेरणादायक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह *कार्यक्रम “आज किसी का दिन बना दें” की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*। यह सेवा *कार्यक्रम संरक्षिका सविता चोपड़ा जी के संरक्षण में एवं अध्यक्ष रश्मि महेंद्र के निर्देशन में आयोजित* किया गया। *बसंत पंचमी के पावन अवसर पर* कार्यक्रम की शुरुआत नीता चोपड़ा आंटी जी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यक्रम के दौरान *रिक्शा चालक भाइयों को गमछे, ऊनी वस्त्र एवं अन्य उपयोगी कपड़ों का वितरण* किया गया। साथ ही *बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में बूंदी का प्रसाद भी वितरित किया गया। सेवा प्राप्त करने वाले रिक्शा चालकों के चेहरों पर संतोष और खुशी की झलक देखने को मिली*, जिसने इस सेवा कार्य को अत्यंत भावनात्मक और सार्थक बना दिया। इस सेवा कार्यक्रम में आईकेएमजी फैमिली के कई सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें राखी चोपड़ा, अंजुल जलोटा, कविता शेखर, शालिनी भल्ल...

नो-मैपिंग मतदाताओं की अधिकारियो ने शुरू की सुनवाई, नोटिस का होगा निस्तारण

नो-मैपिंग मतदाताओं की अधिकारियो ने शुरू की सुनवाई, नोटिस का होगा निस्तारण लखीमपुर खीरी। विधानसभा 142 लखीमपुर एवं 140 श्रीनगर में नो मैपिंग वाले मतदाताओं की नोटिस पर सुनवाई 21 जनवरी से शुरू हो गई। यह जानकारी तहसीलदार मुकेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि ऐसे मतदाता जिन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान स्वयं को अथवा अपने माता-पिता दादा दादी को 2003 की निर्वाचक नामावली से मैप नहीं करा पाए थे, उन मतदाताओं को संबंधित विधानसभा के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सुनवाई हेतु नोटिस प्रेषित की गई। नोटिस की प्राप्ति के पश्चात उक्त मतदाता आयोग द्वारा निर्धारित अभिलेखों यथा सार्वजनिक उपक्रम द्वारा जारी पहचान पत्र,बैंक/डाकघर/एलआईसी द्वारा 1987 से पहले जारी पासबुक/अभिलेख,जन्म प्रमाण पत्र,पासपोर्ट,मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा जारी मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र,वन अधिकार प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर, परिवार रजिस्टर की नकल,भूमि/मकान आवंटन प्रमाण पत्र,आधार कार्ड ( आयोग के निर्देशानुसार), दिनांक 01.07.2025 के संदर्भ में बिहार एसआईआर के निर्व...

ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के मंडल -कमिटी की एक बैठक समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक भवन स्थित प्रेम कार्यालय मे हुईं जिसमें पटना के आई• एम• ए• हॉल मे होनेवाले नई श्रम नीति , निजीकरण और NPS/UPS के विरुद्ध मे होनेवाले विशाल जन -कन्वेंशन को सफल करने के लिए प्रभावी जागरूकता अभियान चलाने , पोस्टर, पम्पलेट्स द्वारा प्रचार - प्रसार करने एवं भारी से भारी संख्या मे आठ फ़रवरी को पटना के आई• एम• ए• हॉल मे पहुंचने के लिए प्रतिबद्धता तय की गयी।

चित्र
आज दिनांक :--21/01/2026 दिन -बुधवार को ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के मंडल -कमिटी की एक बैठक समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक भवन स्थित प्रेम कार्यालय मे हुईं ।   बैठक मे दिनांक :-08/02/2026 को पटना के आई• एम• ए• हॉल मे होनेवाले नई श्रम नीति , निजीकरण और NPS/UPS के विरुद्ध मे होनेवाले विशाल जन -कन्वेंशन को सफल करने के लिए प्रभावी जागरूकता अभियान चलाने , पोस्टर, पम्पलेट्स द्वारा प्रचार - प्रसार करने एवं भारी से भारी संख्या मे आठ फ़रवरी को पटना के आई• एम• ए• हॉल मे पहुंचने के लिए प्रतिबद्धता तय की गयी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष काम• मिथिलेश ठाकुर और संचालन मंडल सचिव काम• संजीव मिश्रा ने किया। बैठक मे समस्तीपुर मंडल के पदाधिकारी एवं केंद्रीय कमिटी के पदाधिकारी मौजूद थे, जिनमे केंद्रीय संयुक्त सचिव कामरेड रत्नेश वर्मा , केंद्रीय संगठन सचिव काम• चन्दन यादव मंडल उपाध्यक्ष का• ऋषिकेश कुमार, मंडल संयुक्त सचिव का• सोहन यादव, मंडल कार्यकारि अध्यक्ष का• कैलास पासवान, का• अखिलेश कुमार , का• अविनाश रंजन, दीपक कुमार सिंह आदि थे।* *इसी बैठक मे केंद्रीय कमिटी के द्विवार्षिक अधिवेशन...

डबल इंजन सरकार के विजन "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" को हर बेटी तक पहुंचाने को शुरू की गई अनोखी पहल

चित्र
 "डीएम खीरी की पाठशाला" से बेटियों के उज्जवल भविष्य को लगेंगे चार चांद डबल इंजन सरकार के विजन "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" को हर बेटी तक पहुंचाने को शुरू की गई अनोखी पहल *- सीएम की मंशा के अनुरुप डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और जनप्रतिनिधियों ने 9 हजार बेटियों को सौंपी "विद्या दायिनी पोटली"*  *- बेटियों को "विद्या दायिनी पोटली" में घर पर पढ़ाई के लिए दिया गया व्हाइट बोर्ड कम स्टडी टेबल, मार्कर और डस्टर का उपहार*  *- डीएम बोलीं, "डीएम खीरी की पाठशाला" का उद्​देश्य बेटियों की पढ़ाई सिर्फ स्कूल तक सीमित न रहकर घर पर भी पढ़ाई के लिए उचित संसाधन उपलब्ध कराना*  *- बोलीं, सीएम योगी के मार्गदर्शन में पहले चरण में आज 9 हजार बेटियों को सौंपी गयी "विद्या दायिनी पोटली", इसे हर बेटी तक पहुंचाने का हमारा संकल्प*  *लखीमपुर खीरी, 19 जनवरी:* डबल इंजन सरकार के विजन "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" को हर बेटी तक पहुंचाने के लिए लखीमपुर खीरी जिला प्रशासन ने अनोखी पहल शुरू की है। इसके तहत जिले की हर बेटी के जीवन में शिक्षा की रौशन फैलाने के लिए "डीएम ख...

लखीमपुर खीरी में विशेष अभियान: एडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण, 18245 फॉर्म-6 प्राप्त

चित्र
लखीमपुर खीरी में विशेष अभियान: एडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण, 18245 फॉर्म-6 प्राप्त *मतदान स्थलो का लिया जायजा, बीएलओ से जानी प्रगति, दिए निर्देश* *विशेष अभियान में 3283 बूथ पर प्राप्त हुए 18245 फॉर्म छह* लखीमपुर खीरी, 18 जनवरी। मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए जिले भर में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को रविवार को रफ्तार मिल गई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित “विशेष अभियान दिवस” में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिले के 3283 बूथों पर कुल 18,245 फॉर्म-6 प्राप्त हुए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बूथों का औचक निरीक्षण किया।  उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने क्रमशः राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज और आर्य कन्या इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ के हेल्प डेस्क पर जाकर फॉर्म-6 और फॉर्म-8 की प्रगति व निस्तारण की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने बीएलओ को निर्देश दिए कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके पात्र युवा का नाम मतदाता सूची से न छूटे। उन्होंने समयबद्ध निस्तारण, डोर-...

लखीमपुर खीरी में 5100 शहरी लाभार्थियों को पीएम आवास योजना की पहली किस्त, सीएम ने किया 51 करोड़ रुपये का ऑनलाइन हस्तांतरण

चित्र
लखीमपुर खीरी में 5100 शहरी लाभार्थियों को पीएम आवास योजना की पहली किस्त, सीएम ने किया 51 करोड़ रुपये का ऑनलाइन हस्तांतरण अटल सभागार में भव्य आयोजन, सीएम के कार्यक्रम की हुई लाइव स्ट्रीमिंग लखीमपुर खीरी, 18 जनवरी। शहरी गरीबों के पक्के आवास का सपना साकार करने की दिशा में सरकार ने रविवार को एक बड़ा कदम उठाया। मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 के तहत 5100 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 51 करोड़ रुपये की पहली किस्त डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की। कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने विधायक (धौरहरा) विनोद शंकर अवस्थी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और पीओ डूडा संगीता सिंह की मौजूदगी में सीएम के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी। सीएम ने बटन दबाकर सभी लाभार्थियों के खातों में एक-एक लाख की धनराशि अंतरित की। इस दौरान विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने डीएम व एडीएम के साथ लाभार्थियों को आवास के स्वीकृति पत्र वितरित किए। *‘पीएम आवास योजना से ...

घोसियाना रोड पर सीडीओ का सख्त एक्शन, अतिक्रमण हटाने और नाली निर्माण पर खास फोकस

चित्र
 घोसियाना रोड पर सीडीओ का सख्त एक्शन, अतिक्रमण हटाने और नाली निर्माण पर खास फोकस बीच सड़क खड़े बिजली पोल हटाने के निर्देश, नाली निर्माण में तेजी और गुणवत्ता पर जोर लखीमपुर खीरी, 16 जनवरी। घोसियाना रोड पर चल रहे सड़क और नाली निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति और अतिक्रमण हटाने की प्रगति जानने के लिए सीडीओ अभिषेक कुमार शुक्रवार को अचानक मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क के बीच खड़े विद्युत पोल और निर्माण में बाधा बने अतिक्रमणों को देखा और तुरंत हटाने के निर्देश दिए। साथ ही नाली निर्माण कार्य पर विशेष फोकस रखने और इसे तेजी के साथ निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश भी जारी किए। सीडीओ ने अधिशासी अभियंता (विद्युत) को साफ शब्दों में कहा कि पोल शिफ्टिंग में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को रफ्तार देते हुए तय समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए, ताकि आमजन को जल्द राहत मिल सके। उन्होंने सड़क और नाली निर्माण की प्रगति की बारीकी से समीक्षा करते हुए जरूरी सुधार के निर्देश भी दि...

उमा प्रकाश समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार टंडन और उनकी पत्नी को अज्ञात मोटरसाइकिल वाले ने किया घायल

चित्र
उमा प्रकाश समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार आनंद टंडन और उनकी पत्नी को अज्ञात मोटरसाइकिल वाले ने किया घायल दिनांक 11/01/2026 रविवार (SUNDAY) को रात्रि 8:15 pm से 8:30 pm के लगभग स्मार्ट पॉइंट के आगे Y.D.Collage के मोड़ पर एक मोटर साइकिल वाले ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे वरिष्ठ पत्रकार के साथ-साथ उनकी पत्नी भी गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गई और उनका पांव भी टूट गया यह देखकर वह अज्ञात मोटरसाइकिल वाला धमकी देते हुए बिना रुके भाग निकला आसपास की सारी जनता एकत्र हो गई और उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार और उनकी पत्नी को उठाया जिसमें उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं साथ में पैर भी फ्रैक्चर हो गया, उस मोटरसाइकिल के विषय में कहा गया है वह प्रतिदिन ऐसे ही निकलता है लोग उसे देखकर किनारे हो जाते हैं कहीं वह किसी को चोटिल  न कर दे और आज यही हादसा घटित हो गया  जनता में वरिष्ठ पत्रकार और उनकी पत्नी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां पर पत्रकार को अंदरुनी चोट आई और कोई चोट नहीं आई लेकिन वहीं उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई और उनका पैर भी टूट गया मौके की नजाकत को देखते हुए तुरंत मौक़े से दूर तुलसी मेमोरियल हॉस्प...

अलाव जलाने की श्रृंखला में आज थर्ड डे रोडवेज बस स्टेशन पर अलाव जलाया गया

चित्र
अलाव जलाने की श्रृंखला में आज थर्ड डे रोडवेज बस स्टेशन पर अलाव जलाया गया  जिसमें रोटेरियन राजेश सक्सेना जी, महिपाल जैन , सुनील अग्रवाल,शवल गुप्ता प्रदीप गुप्ता, हर्षित बेरी लोग उपस्थित रहे सभी रोटेरियन का बहुत-बहुत धन्यवाद 

धनबाद स्थित ECREU कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान की अध्यक्षता में एक बैठक की गई जिसमें केंद्र सरकार द्वारा 36 लेबर कानून की जगह मजदूर विरोधी एवं कॉरपोरेट समर्थक 4 लेबर कानून बनाए जाने के विरोध में दिनांक 08 फरवरी 26 को पटना गर्दनीबाग स्थित गेट पब्लिक लाइब्रेरी ऑडिटोरियम में ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉयज यूनियन के बैनर तले कन्वेंशन किए जाने पर चर्चा किया गया ।

चित्र
ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन  संबद्ध:- आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (AICCTU)/इंडियन रेलवे एम्प्लॉयज फेडरेशन(IREF) आज दिनांक 10.01.2026 को धनबाद स्थित ECREU कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान की अध्यक्षता में एक बैठक की गई जिसमें केंद्र सरकार द्वारा 36 लेबर कानून की जगह मजदूर विरोधी एवं कॉरपोरेट समर्थक 4 लेबर कानून बनाए जाने के विरोध में  दिनांक 08 फरवरी 26 को पटना गर्दनीबाग स्थित गेट पब्लिक लाइब्रेरी ऑडिटोरियम में ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉयज यूनियन के बैनर तले कन्वेंशन किए जाने पर चर्चा किया गया ।     इस मीटिंग में माननीय संसद आरा एवं रेलवे स्टैंडिंग कमिटी सदस्य श्री सुदामा प्रसाद जी सहित कई नेताओं  द्वारा मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड पर विस्तृत व्याख्यान दिया जाएगा । आज की इस बैठक में  बिहार राज्य एक्टू महासचिव श्री आर एन ठाकुर , सदस्य श्री जितेंद्र जी , एम्प्लॉयज यूनियन के महासचिव श्री मृत्युंजय कुमार एवं संयुक महासचिव श्री रत्नेश कुमार वर्मा उपाध्यक्ष श्री अवधेश कुमार गुप्ता, संगठन सचिव श्री बी आर सिंह एवं एक्टू संयोजक श...

आज रोटरी क्लब लखीमपुर सेंट्रल के द्वारा मिश्राना चौराहा पर अलाव जलाया गया जिसमें यह निर्णय लिया गया कि आज से 15 दिन तक अलग-अलग चौराहे पर अलाव शाम को 7:00 जलाया जाएगा

चित्र
आज रोटरी क्लब लखीमपुर सेंट्रल के द्वारा मिश्राना चौराहा पर अलाव जलाया गया जिसमें यह निर्णय लिया गया कि आज से 15 दिन तक अलग-अलग चौराहे पर अलाव शाम को 7:00 जलाया जाएगा  आज शाम को उपस्थित रोटेरियन सी बी साहनी, महिपाल जैन , राकेश गुप्ता,विनय जैन, हर्षित बेरी, समर्थ गुप्ता सुमित पुरी, मनीष बरनवाल एवं राजीव बरनवाल उपस्थित रहे

आभा कार्ड के लिए सेहत जागरूकता कार्यक्रम : सेहत सही लाभ कई

चित्र
 आभा कार्ड के लिए सेहत जागरूकता कार्यक्रम : सेहत सही लाभ कई  स्मार्ट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सेहत सही लाभ कई सेहत श्रृंखला के अंतर्गत सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो द्वारा सर्फाबाद गांव में आभा कार्ड के लाभ एवं निःशुल्क कार्ड बनाने की प्रक्रिया के बारे में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया I अभा कार्ड (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) के निम्नलिखित फायदे बताये गए : - एक ही कार्ड से पूरे परिवार का इलाज: अभा कार्ड आपके पूरे परिवार के लिए एक ही कार्ड पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। - डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड: आपके सभी मेडिकल रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध होंगे, जिससे इलाज में आसानी होगी। - पोर्टेबिलिटी: देश के किसी भी हिस्से में इलाज करवा सकते हैं। - नकद रहित इलाज: कई सरकारी और निजी अस्पतालों में नकद रहित इलाज की सुविधा। - प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: नियमित स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग में मदद करता है। - आयुष्मान भारत योजना: 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवरेज (कुछ योजनाओं में)। अभा कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, और परिवार के सदस्यों की जानकारी जरूरी है। कार्यक्रम म...

उप जिलाधिकारी व सांसद प्रतिनिधि ने किया ओपन जिम का उद्घाटन-नववर्ष पर नगरवासियों को मिला फिटनेस का उपहार

चित्र
उप जिलाधिकारी व सांसद प्रतिनिधि ने किया ओपन जिम का उद्घाटन नववर्ष पर नगरवासियों को मिला फिटनेस का उपहार मिश्रिख/ नगर पालिका परिषद मिश्रित नैमिषारण्य के मोहल्ला चंद्रपुर में ओपन जिम का शुभारंभ किया गया। चंदूपुर स्थित नव-निर्मित पानी की टंकी परिसर में नगरवासियों की सेहत और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम की स्थापना की गई है। यह ओपन जिम नववर्ष के अवसर पर भाजपा मिश्रिख लोकसभा सांसद अशोक कुमार रावत की ओर से नगरवासियों को उपहार स्वरूप प्रदान किया गया है। ओपन जिम का शुभारंभ फीता काटकर सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सोनी एवं उपजिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगरवासियों ने सांसद अशोक कुमार रावत के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता राम बॉक्स सिंह, सभासद प्रतिनिधि धीरेंद्र कुमार सिंह, प्रधान आनंद शुक्ला, प्रदीप वैश्य, अजय शुक्ला, पंकज शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।