आईकेएमजी फैमिली द्वारा “*दिल से दिल तक — ज़रूरतमंदों के नाम एक पहल*” अभियान के अंतर्गत रिक्शा चालक भाइयों के लिए एक प्रेरणादायक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह *कार्यक्रम “आज किसी का दिन बना दें” की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*।

आईकेएमजी फैमिली द्वारा “*दिल से दिल तक — ज़रूरतमंदों के नाम एक पहल*” अभियान के अंतर्गत रिक्शा चालक भाइयों के लिए एक प्रेरणादायक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह *कार्यक्रम “आज किसी का दिन बना दें” की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*।











यह सेवा *कार्यक्रम संरक्षिका सविता चोपड़ा जी के संरक्षण में एवं अध्यक्ष रश्मि महेंद्र के निर्देशन में आयोजित* किया गया।

*बसंत पंचमी के पावन अवसर पर* कार्यक्रम की शुरुआत नीता चोपड़ा आंटी जी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

कार्यक्रम के दौरान *रिक्शा चालक भाइयों को गमछे, ऊनी वस्त्र एवं अन्य उपयोगी कपड़ों का वितरण* किया गया। साथ ही *बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में बूंदी का प्रसाद भी वितरित किया गया। सेवा प्राप्त करने वाले रिक्शा चालकों के चेहरों पर संतोष और खुशी की झलक देखने को मिली*, जिसने इस सेवा कार्य को अत्यंत भावनात्मक और सार्थक बना दिया।

इस सेवा कार्यक्रम में आईकेएमजी फैमिली के कई सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें राखी चोपड़ा, अंजुल जलोटा, कविता शेखर, शालिनी भल्ला, रेणु धवन, दुर्गा सेठ, अलका धवन, तनु टंडन, अमिता पुरी, ईती कपूर, नूपुर महिंद्रा, श्वेता धवन, पूजा पुरी एवं संगीता पुरी प्रमुख रूप से शामिल रहीं। सभी सदस्यों ने सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग देकर कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

आईकेएमजी फैमिली ने यह संदेश दिया कि सेवा जब दिल से की जाए, तो वह पूजा का रूप ले लेती है। संगठन का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुँचाने के साथ-साथ उन्हें सम्मान, अपनापन और मानवीय संवेदना का अनुभव कराना है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी सहयोगी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।


-

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी

भक्ति एवं आनन्दमय वातावरण में देवी माँ के जयकारों के साथ मनाया गया कन्या पूजन / विजयदशमी कार्यक्रम