ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के मंडल -कमिटी की एक बैठक समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक भवन स्थित प्रेम कार्यालय मे हुईं जिसमें पटना के आई• एम• ए• हॉल मे होनेवाले नई श्रम नीति , निजीकरण और NPS/UPS के विरुद्ध मे होनेवाले विशाल जन -कन्वेंशन को सफल करने के लिए प्रभावी जागरूकता अभियान चलाने , पोस्टर, पम्पलेट्स द्वारा प्रचार - प्रसार करने एवं भारी से भारी संख्या मे आठ फ़रवरी को पटना के आई• एम• ए• हॉल मे पहुंचने के लिए प्रतिबद्धता तय की गयी।
आज दिनांक :--21/01/2026 दिन -बुधवार को ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के मंडल -कमिटी की एक बैठक समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक भवन स्थित प्रेम कार्यालय मे हुईं।
बैठक मे दिनांक :-08/02/2026 को पटना के आई• एम• ए• हॉल मे होनेवाले नई श्रम नीति , निजीकरण और NPS/UPS के विरुद्ध मे होनेवाले विशाल जन -कन्वेंशन को सफल करने के लिए प्रभावी जागरूकता अभियान चलाने , पोस्टर, पम्पलेट्स द्वारा प्रचार - प्रसार करने एवं भारी से भारी संख्या मे आठ फ़रवरी को पटना के आई• एम• ए• हॉल मे पहुंचने के लिए प्रतिबद्धता तय की गयी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष काम• मिथिलेश ठाकुर और संचालन मंडल सचिव काम• संजीव मिश्रा ने किया। बैठक मे समस्तीपुर मंडल के पदाधिकारी एवं केंद्रीय कमिटी के पदाधिकारी मौजूद थे, जिनमे केंद्रीय संयुक्त सचिव कामरेड रत्नेश वर्मा , केंद्रीय संगठन सचिव काम• चन्दन यादव मंडल उपाध्यक्ष का• ऋषिकेश कुमार, मंडल संयुक्त सचिव का• सोहन यादव, मंडल कार्यकारि अध्यक्ष का• कैलास पासवान, का• अखिलेश कुमार , का• अविनाश रंजन, दीपक कुमार सिंह आदि थे।*
*इसी बैठक मे केंद्रीय कमिटी के द्विवार्षिक अधिवेशन जो दिनांक :-22/23--03--2026 को होनेवाला हैं, के ऊपर भी विस्तृत चर्चा की गयी। अधिवेशन मे आनेवाले आँगनतुक, डेलिगेटस, IREF, AICCTU, SERMZU, NERMC, ICFEU के आनेवाले पदाधिकारीयों पर चर्चा की गयी। अधिवेशन के प्रचार प्रसार पोस्टर पम्पलेट्स और बैनर बनवाने के लिए केंद्रीय कमिटी से आग्रह किया किया।*

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें