आभा कार्ड के लिए सेहत जागरूकता कार्यक्रम : सेहत सही लाभ कई

 आभा कार्ड के लिए सेहत जागरूकता कार्यक्रम : सेहत सही लाभ कई 





स्मार्ट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सेहत सही लाभ कई सेहत श्रृंखला के अंतर्गत सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो द्वारा सर्फाबाद गांव में आभा कार्ड के लाभ एवं निःशुल्क कार्ड बनाने की प्रक्रिया के बारे में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया I


अभा कार्ड (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) के निम्नलिखित फायदे बताये गए :


- एक ही कार्ड से पूरे परिवार का इलाज: अभा कार्ड आपके पूरे परिवार के लिए एक ही कार्ड पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है।

- डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड: आपके सभी मेडिकल रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध होंगे, जिससे इलाज में आसानी होगी।

- पोर्टेबिलिटी: देश के किसी भी हिस्से में इलाज करवा सकते हैं।

- नकद रहित इलाज: कई सरकारी और निजी अस्पतालों में नकद रहित इलाज की सुविधा।

- प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: नियमित स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग में मदद करता है।

- आयुष्मान भारत योजना: 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवरेज (कुछ योजनाओं में)।


अभा कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, और परिवार के सदस्यों की जानकारी जरूरी है।



कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि रिंकी तोमर, पुष्पा रानी,कंचन कनोजिया,नीरज श्रोतिया एवं जय झा ने जानकारी के लिए साभार व्यक्त किया एवं 

लाभार्थी रीना सिंह ने जिन्होंने अपना आभा कार्ड बनवाया तथा आयुष्मान कार्ड भी बनवाया सभी के साथ अपना अनुभव साँझा किया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी