आगामी सत्र 2026 हेतु जेसीआई लखीमपुर का चुनाव सम्पन्न सचिन अग्रवाल अध्यक्ष और शोभना गुप्ता चेयरपर्सन जेसीरेट विंग चुनी गईं।
आगामी सत्र 2026 हेतु जेसीआई लखीमपुर का चुनाव सम्पन्न... _सचिन अग्रवाल अध्यक्ष और शोभना गुप्ता चेयरपर्सन जेसीरेट विंग चुनी गईं।_ लखीमपुर, जेसीआई लखीमपुर खीरी का वार्षिक चुनाव सौभाग्य पैलेस सभागार में सम्पन्न हुआ। कई दिनों तक विविध चरणों में चली चुनाव प्रक्रिया के उपरान्त उक्त चुनाव में चुनाव अधिकारी कुमार उत्कर्ष, चुनाव सचिव सौरभ वर्मा व चुनाव संकलन अधिकारी राजेश पटेल की सक्रियता से व संस्थाध्यक्ष शुभम टण्डन के नेतृत्व में सफलता पूर्वक निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया सम्पादित हुयी। सभी पूर्वाध्यक्षों को चुनाव समिति में शामिल किया गया। आगामी सत्र 2026 हेतु सचिन अग्रवाल अध्यक्ष, आलोक शुक्ला,ऋतिक शाहू, विश्वास सेठ व अंकित मित्तल उपाध्यक्ष, राहुल अग्रवाल सचिव, सैयद असद हुसैन सहसचिव और कुशाग्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गये। इसीक्रम में सुमित शर्मा, देवऋषि नागर व ऋषभ पोद्दार आयोगाध्यक्ष निर्वाचित हुये। जेसीरेट विंग (महिला शाखा) हेतु शोभना गुप्ता चेयरपर्सन, मुक्ति अग्रवाल उप चेयरपर्सन व श्वेता अग्रवाल सचिव चुनी गईं। उक्त जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी पूर्वाध्यक्ष आर्येन्द्र पाल सिंह ने देते हुए बता...