उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊका एक प्रतिनिधिमंडल माननीय उर्जा मंत्री ए के शर्मा से मिलकर बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों कि समस्याओं से अवगत कराएगा
दिनांक 5 अक्टूबर 2025 को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ की श्रृंगार नगर बारात घर आलमबाग लखनऊ में हुई
आम सभा कि बैठक में पदाधिकारियों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि 13 अक्टूबर 2025 को संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल माननीय उर्जा मंत्री ए के शर्मा से मिलकर बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों कि समस्याओं से अवगत कराएगा तथा इसके बावजूद भी समस्याओं का समाधान न होने पर जिला स्तर से लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी के आवास तक चरण बद्ध तरीके से आन्दोलन शुरू किया जाएगा।*
धन्यवाद,
देवेन्द्र कुमार पाण्डेय,
प्रदेश महामंत्री।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें