आगामी सत्र 2026 हेतु जेसीआई लखीमपुर का चुनाव सम्पन्न सचिन अग्रवाल अध्यक्ष और शोभना गुप्ता चेयरपर्सन जेसीरेट विंग चुनी गईं।

आगामी सत्र 2026 हेतु जेसीआई लखीमपुर का चुनाव सम्पन्न...











_सचिन अग्रवाल अध्यक्ष और शोभना गुप्ता चेयरपर्सन जेसीरेट विंग चुनी गईं।_

लखीमपुर,

जेसीआई लखीमपुर खीरी का वार्षिक चुनाव सौभाग्य पैलेस सभागार में सम्पन्न हुआ। कई दिनों तक विविध चरणों में चली चुनाव प्रक्रिया के उपरान्त उक्त चुनाव में चुनाव अधिकारी कुमार उत्कर्ष, चुनाव सचिव सौरभ वर्मा व चुनाव संकलन अधिकारी राजेश पटेल की सक्रियता से व संस्थाध्यक्ष शुभम टण्डन के नेतृत्व में सफलता पूर्वक निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया सम्पादित हुयी। सभी पूर्वाध्यक्षों को चुनाव समिति में शामिल किया गया। आगामी सत्र 2026 हेतु सचिन अग्रवाल अध्यक्ष, आलोक शुक्ला,ऋतिक शाहू, विश्वास सेठ व अंकित मित्तल उपाध्यक्ष, राहुल अग्रवाल सचिव, सैयद असद हुसैन सहसचिव और कुशाग्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गये। इसीक्रम में सुमित शर्मा, देवऋषि नागर व ऋषभ पोद्दार आयोगाध्यक्ष निर्वाचित हुये। जेसीरेट विंग (महिला शाखा) हेतु शोभना गुप्ता चेयरपर्सन, मुक्ति अग्रवाल उप चेयरपर्सन व श्वेता अग्रवाल सचिव चुनी गईं।

उक्त जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी पूर्वाध्यक्ष आर्येन्द्र पाल सिंह ने देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष संस्था का वार्षिक चुनाव अक्टूबर माह में कराया जाता है और इसमें आगामी सत्र हेतु पदाधिकारियों का चयन चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से होता है। इस बार चुनाव बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध सम्पन्न हुआ। चुनाव सभा में मण्डल उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, पूर्वाध्यक्ष राममोहन गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, आर्येन्द्र पाल सिंह, विशाल सेठ, कुलदीप गुप्ता, अमर सिंह, अर्जित अग्रवाल, विकास टण्डन, अमित मिश्रा, तुषार गर्ग, योगेश जोशी, कनिष्क बरनवाल, अतिन गर्ग, मंजू बरनवाल, मीता गर्ग, पारुल पटेल, सोनी गुप्ता , आरती सिंह, ज्योति जोशी, राहुल माथुर, अर्चित महेन्द्र, दिलीप बरनवाल, सौरभ गुप्ता सहित तमाम संस्था सदस्यों की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी

भक्ति एवं आनन्दमय वातावरण में देवी माँ के जयकारों के साथ मनाया गया कन्या पूजन / विजयदशमी कार्यक्रम