संदेश

उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा अनुभाग 6 द्वारा बोर्ड ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिसिन को दिए गए शासनादेश दिनांक 4 जनवरी 2012 के तहत बोर्ड को मिले शिक्षा और चिकित्सा तथा पंजीयन अधिकार

चित्र
उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा अनुभाग 6 द्वारा बोर्ड ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिसिन को दिए गए शासनादेश दिनांक 4 जनवरी 2012 के तहत बोर्ड को मिले  शिक्षा और चिकित्सा तथा पंजीयन अधिकार को हम सब अधिकारिता दिवस के रूप मे मानते है। यह अधिकार केवल इसी बोर्ड को प्राप्त है जिसके चेयर मैन डा एम एच इदरीशी साहब है जिनके प्रयासों से हम सब इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक बेधड़क प्रैक्टिस कर रहे हैं। उक्त विचार मां सरजू देवी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डा राकेश शर्मा ने ब्यक्त किए।  ज्ञात हो अधिकारिता दिवस के अवसर पर मां सरजू देवी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल इंस्टीट्यूट के चिकित्सको द्वारा ग्राम मनिकापुर मे इंद्रा फीलिंग स्टेशन पर एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसकी व्यवस्था  Eh डा अंशिका गुप्ता ने किया। शिविर मे 146 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें औषधि वितरण किया गया। शिविर मे सभी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सको डा आइशा एजाज, डा अंशिका गुप्ता, डा देवेश त्रिवेदी, डा अमित विश्वकर्मा, डा अर्चना विश्वकर्मा, डा सुरुचि गुप्ता, डा मीरा...

अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहर के दृष्टिगत जनपद में विभिन्न बोर्डो (आई०सी०एस०सी०, सी०बी०एस०ई०, मदरसा आदि से) मान्यता प्राप्त संचालित प्री-नर्सरी से कक्षा 12 तक समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में तत्काल प्रभाव से दिनांक 14.01.2026 तक अवकाश रहेगा।

चित्र
अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहर के दृष्टिगत जनपद में विभिन्न बोर्डो (आई०सी०एस०सी०, सी०बी०एस०ई०, मदरसा आदि से) मान्यता प्राप्त संचालित प्री-नर्सरी से कक्षा 12 तक समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में तत्काल प्रभाव से दिनांक 14.01.2026 तक अवकाश रहेगा।  उल्लेखनीय है कि जिन विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षायें अथवा प्रयोगात्मक परीक्षाओं का समयबद्ध कार्यकम निर्धारित किया गया हो, उन विद्यालयों में हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट के परीक्षार्थिओं को निर्धारित समय में विद्यालय में बुलाया जा सकेगा। साथ ही यह भी निर्देशित किया जाता है कि जिन विद्यालयों के शिक्षक / शिक्षिकाओं, शिक्षामित्र, अनुदेशक आदि की ड्यूटी बी०एल०ओ० कार्य में लगायी गयी है, वे कार्मिक अपना बी०एल०ओ० के कार्य का नियमानुसार सम्पादन करेगें तथा जिन विद्यालयों में बूथ अवस्थित हैं वे विद्यालय भी खुले रहेगें। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

पतंजलि के ३२वें स्थापना दिवस पर योग, आयुर्वेद, स्वदेशी, सनातन धर्म, सनातन शिक्षा, सनातन चिकित्सा, सनातन अनुसंधान, सनातन कृषि, गौमाता एवं भारत माता की सेवा करते हुए परम वैभवशाली विकसित भारत के निर्माण हेतु समस्त ऋषि-ऋषिकाओं के वंशधरों से आह्वान

चित्र
 पतंजलि के ३२वें स्थापना दिवस पर योग, आयुर्वेद, स्वदेशी, सनातन धर्म, सनातन शिक्षा, सनातन चिकित्सा, सनातन अनुसंधान, सनातन कृषि, गौमाता एवं भारत माता की सेवा करते हुए परम वैभवशाली विकसित भारत के निर्माण हेतु समस्त ऋषि-ऋषिकाओं के वंशधरों से आह्वान कार्यक्रम जिला प्रभारी सोनिया दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।महामंत्री सीमा जी,सोशल मीडिया प्रभारी रश्मि जी,योग शिक्षक प्रीति जी,रश्मि जी,नीलम जी,भावना जी भी उपस्थित रही।

लखीमपुर खीरी - अधीक्षण अभियंता के खिलाफ कार्यवाही धीमी चल रही जांच को लेकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी निकालेगा कैंडल मार्च

चित्र

लखीमपुर खीरी - अधीक्षण अभियंता ब्रम्हपाल की विवादित कार्यशाली को लेकर सदर विधायक योगेश वर्मा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

चित्र
लखीमपुर खीरी - अधीक्षण अभियंता ब्रम्हपाल की विवादित कार्यशाली को लेकर सदर विधायक योगेश वर्मा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र सूत्रों के अनुसार यह पता चला कि यह अधिकारी न सिर्फ अपने कार्य शैली बल्कि अपने अधीनस्थों का शोषण करने में भी बहुत आगे है, सूत्र कहते हैं कि अगर इनकी संपत्ति की जांच करा ली जाए तो नतीजे बेहद चौंकाने वाले होंगे

लखीमपुर-खीरी में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर 5 जनवरी 2026 (सोमवार) को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक का आयोजन

चित्र
 लखीमपुर-खीरी में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन संवाददाता  लखीमपुर-खीरी। माँ सरजू देवी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल इंस्टिट्यूट, लखीमपुर-खीरी के तत्वावधान में जनहित को ध्यान में रखते हुए एक नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 5 जनवरी 2026 (सोमवार) को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर का आयोजन इन्द्रा फिलिंग स्टेशन, मनिकापुर, महेवागंज से बेड़नापुर रोड पर, बनवारीपुर चौराहे के आगे किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र के अनुभवी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा रोगियों का निःशुल्क परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुँचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर के मुख्य आयोजक EH डॉ. अशिका गुप्ता एवं डॉ. राकेश कुमार शर्मा (प्राचार्य) हैं। शिविर में संस्थान से जुड़े अनेक योग्य चिकित्सक अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे। यह शिविर समाज के सभी वर्गों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा और क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देगा।

राशन से जुड़ी कोई भी शिकायत हो यहां पर कॉल करें

चित्र
 *राशन से जुड़ी कोई भी शिकायत हो,* *अब कहना आसान है।* *Anna Sahayata* *शिकायत दर्ज करने का सरकारी माध्यम।* * *14457 पर कॉल करें* * *QR स्कैन करें या +91 9868200445 पर “Hi” भेजें*