लखीमपुर-खीरी में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर 5 जनवरी 2026 (सोमवार) को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक का आयोजन

 लखीमपुर-खीरी में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन


संवाददाता 

लखीमपुर-खीरी। माँ सरजू देवी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल इंस्टिट्यूट, लखीमपुर-खीरी के तत्वावधान में जनहित को ध्यान में रखते हुए एक नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 5 जनवरी 2026 (सोमवार) को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।



शिविर का आयोजन इन्द्रा फिलिंग स्टेशन, मनिकापुर, महेवागंज से बेड़नापुर रोड पर, बनवारीपुर चौराहे के आगे किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र के अनुभवी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा रोगियों का निःशुल्क परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा।


आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुँचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर के मुख्य आयोजक EH डॉ. अशिका गुप्ता एवं डॉ. राकेश कुमार शर्मा (प्राचार्य) हैं। शिविर में संस्थान से जुड़े अनेक योग्य चिकित्सक अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे।


यह शिविर समाज के सभी वर्गों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा और क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी