मंदिर गेट विवाद को लेकर गाजियाबाद की सूर्या एंक्लेव कॉलोनी में बढ़ा तनाव, पुलिस प्रशासन ने संभाला मामला
मंदिर गेट विवाद को लेकर गाजियाबाद की सूर्या एंक्लेव कॉलोनी में बढ़ा तनाव, पुलिस प्रशासन ने संभाला मामला *गाज़ियाबाद* *गाजियाबाद की पॉश कॉलोनी* *सूर्या एंक्लेव में पिछले कई दिनों से मंदिर प्रांगण के गेट को लेकर चल रहा विवाद आज फिर चर्चा का विषय बन गया। मामले को सुलझाने के लिए क्षेत्रीय पार्षद विनील दत्त को मौके पर बुलाया गया।* *बताया जा रहा है कि साध्वी दिव्यापुरी पिछले लगभग 15* *वर्षों से मंदिर प्रांगण की सेवा कर रही हैं। वहीं कुछ कॉलोनी निवासी मंदिर के सामने के स्थान को पार्किंग के रूप में* *इस्तेमाल करना चाहते हैं और अपनी गाड़ियां वहां खड़ी करते हैं, जिसको लेकर लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है।* *आज मौके पर दोनों पक्षों के बीच काफी गर्मागर्मी का माहौल देखने को मिला। हालांकि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के* *चलते स्थिति को शांतिपूर्वक संभाल लिया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए* *धन्यवाद व्यक्त किया।* *जानकारी के अनुसार* *गाजियाबाद के विधायक संजीव शर्मा से फोन पर वार्ता के बाद* *फिलहाल इस मामले को तीन दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है, ताकि शांतिपूर्ण तर...