जनपद लखनऊ में अब तक एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 38 रोगी अस्पताल में भर्ती चुके है, जिनमें से 37 व्यक्ति स्वस्थ होने के उपरान्त अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है।
जनपद लखनऊ में अब तक एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 38 रोगी अस्पताल में भर्ती चुके है, जिनमें से 37 व्यक्ति स्वस्थ होने के उपरान्त अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है । आज दिनांक 27.09.2026 को जनपद लखनऊ में एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 01नये रोगी पाये गये। जिसमें 01 रोगी होम आइसोलेशन में है। जनपद में एक्टिव केसो की संख्या 27 है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार, तेज बुखार के साथ सीने में दर्द, बेहोशी, रक्तचाप कम होना, सांस फूलना, नाखूनों का नीला पड़ना या बलगम में खून आने जैसे गंभीर लक्षण दिखाई देने पर मरीज को गंभीर श्रेणी में रखते हुए रियल टाइम आरटी-पीसीआर (Real-Time RT-PCR) जांच कराई जानी चाहिए। आवश्यकतानुसार मरीज को तत्काल अस्पताल में भर्ती कर उपचार सुनिश्चित किया जाना चाहिए। वहीं, बुखार, जुकाम, गले में खराश, खांसी या फ्लू जैसे सामान्य लक्षण होने पर मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परामर्श लेने और आवश्यक उपचार कराने की सलाह दी गई है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिन म...