दो तमंचे लेकर चिल्ड्रेन्स एकेडमी में घुसा हत्या आरोपी युवक, महिला टीचर की हत्या कर खुद को मारी गोली, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल !!

दो तमंचे लेकर चिल्ड्रेन्स एकेडमी में घुसा हत्या आरोपी युवक, महिला टीचर की हत्या कर खुद को मारी गोली, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल !! 



लखीमपुर खीरी, शहर के प्रतिष्ठित स्कूल चिल्ड्रन्स एकेडमी शाहपुरा कोठी में सोमवार की सुबह एक युवक दो तमंचे लेकर घुस गया। आरोपी टीचर को स्कूल के फर्स्ट फ्लोर पर ले गया और क्लास रूम के सामने तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। फिर आरोपी ने एक गोली अपनी कनपटी पर मार ली। जिससे उसकी भी मौत हो गई। घटना के समय बच्चे क्लास रूम में मौजूद थे। वह डर और दहशत से चिल्लाने लगे। गनीमत रही कि घटना में और किसी को चोट नहीं आई है। 


युवक की पहचान सऊद अंसारी निवासी नौरंगाबाद व टीचर की पहचान निशात निवासी हिदायतनगर के रूप में हुई। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है। इस घटना से बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए है। कोई युवक तमंचे लेकर कैसे स्कूल में घुस गया और दहशत फैला दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा