जेसीआई लखीमपुर ने मनाया अपना 52वां स्थापना दिवस... लखीमपुर,
जेसीआई लखीमपुर ने मनाया अपना 52वां स्थापना दिवस...
लखीमपुर,
चिरपरिचित समाजसेवी एवं व्यक्तित्व विकास संगठन जेसीआई लखीमपुर खीरी ने अपना 52वां स्थापना दिवस समारोह होटल एलीट इन के सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया। संस्थाध्यक्ष सचिन अग्रवाल के नेतृत्व, रजत अग्रवाल के निर्देशन एवं मीता गर्ग के कुशल मार्गदर्शन व संचालन में आयोजित यह कार्यक्रम अपनी अनूठी मिसाल छोड़ गया। इस अवसर पर सभी पूर्वाध्यक्षों का ढ़ोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया, उन्हें साफा बांध कर व मोतियों की माला पहनाकर अनूठे अंदाज में कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश कराया गया जो अविस्मरणीय रहा। संस्थापक सदस्य केवल कृष्ण व अशोक गुप्ता से लेकर निवर्तमान अध्यक्ष शुभम टण्डन तक ने इसमें सहभागिता की। पूर्वाध्यक्षों के संस्था उत्थान के प्रति व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया और उन्हें स्मृति प्रतीक भेंट किये गये। पूर्वाध्यक्ष गणों ने भी बड़े उत्साह के साथ अपना उद्बोधन दिया। 52वर्षों का स्वर्णिम सफर किसी संस्था के आपसी प्रेम और विश्वास का परिचायक होती है, इस भव्य कार्यक्रम ने यह चरित्रार्थ किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सचिव अग्रवाल, केवल कृष्ण, अशोक कुमार गुप्ता, राममोहन गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, आर्येन्द्र पाल सिंह, विशाल सेठ, राजेश पटेल, अमित मिश्रा, अमर सिंह, कुलदीप गुप्ता, अर्जित अग्रवाल, तुषार गर्ग, विकास टण्डन, अतिन गर्ग, सौरभ वर्मा, योगेश जोशी, कनिष्क बरनवाल, कुमार उत्कर्ष, सौरभ गुप्ता, शुभम टण्डन के साथ एसोसिएट सदस्य संजय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विक्रम सचदेवा, मनीष बरनवाल, अंकुर डोगरा, वासिफ खान, रामजी पुरी, विश्वास सेठ, रजत अग्रवाल, ऋतिक साहू, आलोक शुक्ला, लव पुरी, सुमित शर्मा, स्पर्श अग्रवाल, असद हुसैन, चेयरपर्सन शोभना गुप्ता, कंवलजीत चावला, मंजू बरनवाल, मिथलेश गुप्ता, लेखनी सेठ, मीता गर्ग, सोनी गुप्ता, पूजा सचदेवा, मुक्ति अग्रवाल , पारुल पटेल, मोनिका डोगरा, श्रद्धा मिश्रा, पारुल गर्ग, ज्योति जोशी, नीरजा गुप्ता, समीक्षा टण्डन, अल्का अग्रवाल, शालिनी टण्डन, आदि मौजूद रहे।









टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें