जेसी विश्वास सेठ होंगे जेसीआई लखीमपुर खीरी के आगामी अध्यक्ष और समीक्षा टण्डन संभालेंगी महिला विंग कमान...
जेसी विश्वास सेठ होंगे जेसीआई लखीमपुर खीरी के आगामी अध्यक्ष और समीक्षा टण्डन संभालेंगी महिला विंग कमान...
लखीमपुर,
अन्तर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व विकास एवं समाजसेवी संगठन जेसीआई की लखीमपुर शाखा के आगामी सत्र 2027 हेतु विश्वास सेठ को अध्यक्ष, ऋतिक साहू को सचिव, अर्चित महेंद्र को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी क्रम में आलोक शुक्ला, सुमित शर्मा और असद हुसैन उपाध्यक्ष तथा लव पुरी सहसचिव और डॉ०अंजित सिंह व देव ऋषि नागर आयोगाध्यक्ष चुने गये। जेसीरेट विंग (महिला शाखा) हेतु समीक्षा टण्डन चेयरपर्सन चुनी गयीं और नैना मेहरोत्रा उप चेयरपर्सन, पूजा सचदेवा सचिव व शालिनी महेन्द्र कोषाध्यक्ष बनी। कई चरणों में सम्पन्न हुई चुनाव प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी की भूमिका पूर्वाध्यक्ष शुभम टण्डन द्वारा निभाई गई जबकि चुनाव सचिव सौरभ वर्मा रहे। सभी पूर्वाध्यक्षों को चुनाव समिति में शामिल किया गया था। संस्था के नियमानुसार चयनित पदाधिकारी 1जनवरी से अपना कार्यकाल प्रारम्भ करेंगे। वर्तमान अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने आगामी वर्ष के अध्यक्ष विश्वास सेठ को पद की शपथ दिलाई। ज्ञातव्य है कि 52वर्षों का स्वर्णिम अतीत संजोये जेसीआई लखीमपुर खीरी में इस समय दूसरी व तीसरी पीढ़ी सक्रिय रूप से आगे बढ़ रही है जोकि किसी संगठन के लिए गौरव का विषय है। आगामी वर्ष के पदाधिकारियों को उपस्थित सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए उनको पूर्ण सहयोग देने और संस्था को ऊंचाइयों तक ले जाने के प्रति आश्वस्त किया। उक्त वार्षिक सभा शहर के एक होटल में सम्पन्न हुई। भारी बारिश के चलते भी सदस्यों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई और देर रात तक सभी वार्षिक चुनाव सभा में डटे रहे। इस वार्षिक सभा में चुनाव अधिकारी शुभम टण्डन, चुनाव सचिव सौरभ वर्मा के साथ पूर्वाध्यक्ष विशाल सेठ, राममोहन गुप्ता, आर्येन्द्र पाल सिंह, अमर सिंह, कुलदीप गुप्ता, तुषार गर्ग, योगेश जोशी, कुमार उत्कर्ष, सौरभ गुप्ता, अर्जित अग्रवाल, अमित मिश्रा, राजेश पटेल, कनिष्क बरनवाल, रामजी पुरी, मनीष बरनवाल, राहुल माथुर, कुशाग्र अग्रवाल, स्पर्श अग्रवाल, अंकित मित्तल, सौरभ गुप्ता, लेखनी सेठ, मीता गर्ग, शोभना गुप्ता, पारूल पटेल, उपमा अग्रवाल, पूजा पुरी आदि की सक्रिय सहभागिता रही।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें