बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती समारोह आयोजित
बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती समारोह आयोजित हरगांव। बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरगांव में 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह शासनादेश के अनुपालन में गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिशासी उपाध्यक्ष श्री के.पी. सिंह ने प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि श्री के.पी. सिंह ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गांधी जी के स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। डॉ. तहसीलदार ने महात्मा गांधी के विचारों तथा स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर विस्तार से जानकारी दी। इतिहास प्रवक्ता श्री नितेश कुमार सिंह ने गांधी जी की अंत्योद...